Muri : छात्रों के सब्र की परीक्षा लेकर सरकार अराजकता को निमंत्रण न दे : देवेंद्र नाथ महतो

प्रशासन के आग्रह पर छात्र प्रतिनिधिमंडल की सूची सरकार को सौंपी गई

मुरी : जेपीएससी–जेएसएससी भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। भारी बारिश के बावजूद जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम परिसर में छात्र एवं अभिभावक पूरे दिन आंदोलनरत रहे। आंदोलन में शामिल अभ्यर्थियों ने आयोग एवं राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया।

छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल छठे दिन भी जारी रही। मेडिकल टीम के अनुसार उनके शुगर लेवल में भारी गिरावट सहित स्वास्थ्य संबंधी अन्य जटिलताएं सामने आई हैं। चिकित्सकों ने उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती होकर उपचार कराने की सलाह दी, लेकिन आंदोलनरत छात्रों का साथ नहीं छोड़ने के संकल्प के साथ देवेंद्र नाथ महतो ने अस्पताल जाने से इनकार कर दिया।

इस बीच प्रशासनिक अधिकारियों के आग्रह पर जेपीएससी–जेएसएससी अभ्यर्थी मंच की ओर से सरकार के साथ वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल की सूची सौंपी गई। आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में रामा अवतार महतो, चंदन कुमार, दिनबंधु मंडल, बिमल कुमार, पूजा कुमारी, प्रेम कुमार, रवि शंकर और अमित कुमार शर्मा शामिल हैं।

इस अवसर पर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि सरकार अब आंदोलनरत छात्रों के सब्र की परीक्षा लेना बंद करे। उन्होंने कहा कि छात्र अब तक पूरी तरह शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और अनुशासित तरीके से अपना आंदोलन चला रहे हैं। सरकार को छात्रों की जायज मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर किसी भी प्रकार की अराजक स्थिति से बचना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि सरकार जल्द वार्ता कर समस्या का समाधान नहीं निकालती है, तो 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा मार्च ऐतिहासिक होगा। इसमें राज्यभर से बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक और युवा शामिल होंगे।

आंदोलन को समर्थन देने के लिए पूर्व सांसद राम टहल चौधरी, ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा तथा सीजेपी के संगठनात्मक पदाधिकारी भी धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात कर उनकी मांगों का समर्थन किया और आंदोलन के प्रति एकजुटता व्यक्त की।

इसे भी पढ़ें : Muri : 10 अगस्त को किसानों का देशव्यापी जेल भरो आंदोलन का निर्णय, झारखंड राज्य किसान सभा ने आंदोलन को सफल बनाने की अपील की


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri :  एचईसी कॉलोनी साइड 5 में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण के लिए हुआ भूमि एवं खूंटी पूजन

मुरी : आगामी शारदीय महोत्सव को लेकर साइड 5 स्थित श्री श्री सर्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से भूमि एवं खूंटी पूजन हुआ। प्रधान पुजारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और…

Spread the love

Jamshedpur : एमजीएम थाना क्षेत्र से 510 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, दो मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद

जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 510 पुड़िया अवैध ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time