बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के वनकाटी गांव निवासी उत्तम कुमार सीट (40) की एक ग्रामीण झोलाछाप चिकित्सक द्वारा गलत इलाज के दौरान ताबड़तोड़ कई इंजेक्शन लगाए जाने से असमय मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, 6 अगस्त को बुखार और दस्त होने पर चौरंगी चौक पर क्लिनिक चलाने वाले कथित डॉक्टर अमरेंद्र पात्र उर्फ बापी को बुलाया गया था, जिसने पहले दिन दो इंजेक्शन दिए और अगले दिन 7 अगस्त को मरीज की स्थिति बिगड़ने पर परिजनों के मना करने के बावजूद बिना किसी जांच के इंजेक्शन और दवा दिया गया। वहीं इंजेक्शन के तुरंत बाद मरीज के बेहोश होते ही आरोपी डॉक्टर मौके से फरार हो गया, जिसके बाद परिजन ग्रामीणों की मदद से मरीज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। साथ ही घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है ।उधर मृतक की पत्नी इप्शिता सीट की लिखित शिकायत के आधार पर बहरागोड़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कांड संख्या 45/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।वहीं भाजपा नेता राहुल षाड़ंगी ने भी पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : बहरागोड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन, अवैध लॉटरी के साथ धराया मोती रंजन राणा, भेजा गया जेल
There is no ads to display, Please add some



















































