पोटका: रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में स्तनपान सप्ताह के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नर्सिंग विभाग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, करनडीह एवं सीएचसी जुगसलाई पहुंचकर मरीजों और उपस्थित लोगों को मां के दूध के महत्व के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने बताया कि नवजात शिशु के लिए मां का दूध सर्वोत्तम आहार है। इसमें आवश्यक पोषक तत्वों के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले तत्व भी मौजूद होते हैं। साथ ही स्तनपान से मां और शिशु के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत होता है।
अभियान में लेक्चरर अबीर भट्टाचार्य के साथ नर्सिंग विभाग के कई छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कॉलेज के सचिव गौरव बचन ने कहा कि विद्यार्थी पाठ्यक्रम के साथ सामुदायिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य डॉ. किरण पांडे, मानस मंडल, अलीशा हेंब्रम, पार्वती, पूनम जोजो, समीक्षा, सम्पा दास एवं रिया रुचि तिग्गा का योगदान रहा।
इसेै भी पढ़ें :Potka : नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया



















































