Jamshedpur : साकची बाजार शिव मंदिर में सुलतानगंज से लाए गए गंगाजल से हुई सहस्त्रघट जलाभिषेक पूजा, हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

जमशेदपुर : सावन माह के शुभ अवसर पर लगातार पांचवें साल मंगलवार 11 अगस्त को साकची बाजार स्थित श्री श्री साकची शिव मंदिर में सुलतानगंज से आये हुए गंगाजल से भोले बाबा का सहस्त्रघट जलाभिषेक पूजा की गयी। साथ ही 1100 श्रद्धालुओं के बीच निःशुल्क डब्बा में गंगाजल का वितरण किया गया। इसका आयोजन शिव मंदिर कमिटी के लालचंद अग्रवाल एंव बबलु अग्रवाल सपरिवार द्धारा अपने पिता (स्व. विनोद कुमार अग्रवाल) की याद में किया गया।

इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में भक्तगण शामिल होकर गंगाजल से भोले बाबा का सहस्त्रघट जलाभिषेक किये। मंगलवार सुबह 10 बजे से शिव पूजन तथा दोपहर एक बजे से सुलतानगंज से टैंकर में आये हुए 12 हजार लीटर गंगाजल से भोले बाबा का सहस्त्रघट जलाभिषेक किया गया। संध्या 5 बजे से भोले बाबा का विशेष श्रृंगार एवं महाआरती की गयी। फूलों की लड़ियों से सजे भोले बाबा का विशेष श्रृंगार श्रद्धालुओं को काफी आकर्षित कर रही थी।

इसके बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया गया। मंगलवार को दिन भर ओम नमः शिवाय, जय जय भोलेनाथ, हर हर महादेव के जयघोष से मंदिर गूंजते रहा। इस दौरान मंदिर के आस-पास का क्षेत्र धार्मिक मय हो गया था। मंदिर में दिन भर भक्तों का तांता लगा रहा। पंडित बिपीन के नेतृत्व में शहर के 11 विद्धवान पंडितों ने सामूहिक रूप से विधिवत पूजा संपन्न करायी।

इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में प्रमुख रूप से अग्रवाल परिवार, साकची शिव मंदिर कमिटी, मंदिर के आस-पास के बाजार के दुकानदारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, समाजसेवी सुभाष शाह, ओमप्रकाश रिंगसिया, गिरधारी लाल खेमका, राजेश पसारी, बजरंग लाल अग्रवाल, सांवरमल अग्रवाल, उमेश साह, कमलेश चौधरी, ललित डांगा, संदीप मुरारका, कमल किशोर अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सन्नी संघी आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की छात्राओं ने निकाली हर घर तिरंगा रैली


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Kharagpur : ब्रेक बाइंडिंग देखकर गेटमैन ने दिखाई सूझबूझ, संभावित रेल हादसा टला

खड़गपुर : ट्रेन में तकनीकी गड़बड़ी को समय रहते पहचानकर सतर्कता दिखाने वाले दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के एक गेटमैन को मंगलवार को सम्मानित किया गया। अमरदा रोड…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time