Jamshedpur : जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव की पहल पर पांच दिनों बाद मनीफीट में बहाल हुई बिजली

जमशेदपुर : मनीफीट आजाद बस्ती स्थित बलदेव पुआल टाल के समीप बस्ती में पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण स्थानीय लोग अंधेरे में रहने को मजबूर थे। बिजली नहीं रहने के कारण बस्ती की पानी टंकी में भी पानी नहीं चढ़ पा रहा था, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

बस्तीवासियों ने अपनी समस्या की जानकारी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव को दी। मामले की जानकारी मिलते ही जिलाध्यक्ष ने तत्काल संबंधित विद्युत पदाधिकारियों से संपर्क कर बिजली आपूर्ति शीघ्र बहाल करने को कहा। अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस्ती की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी।

बिजली बहाल होने के बाद बस्तीवासियों के आमंत्रण पर जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव बस्ती पहुंचे। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने उनका सम्मान किया और समस्या के तत्काल समाधान के लिए आभार जताया।

इस अवसर पर सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि बिजली जैसी मूलभूत सुविधा के लिए लोगों को कई दिनों तक परेशान होना पड़े, यह चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान कराना जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। बिजली बहाल होने के बाद बस्तीवासियों के तनावमुक्त चेहरे देखकर उन्हें भी काफी सुकून मिला।

उन्होंने बस्तीवासियों की सजगता और अपनी समस्या को उचित माध्यम तक पहुंचाने के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता अपनी समस्याओं के प्रति जागरूक रहे और सामूहिक रूप से आवाज उठाए, तो समस्याओं के समाधान की दिशा में तेजी से काम किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : डीएमएफटी, नीति आयोग, सांसद- विधायक मद की योजनाओं की समीक्षा,  लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का डीसी ने दिया निर्देश

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : वैली व्यू स्कूल में एनुअल कैरियर मेला का आयोजन,  देश की टॉप 20 यूनिवर्सिटी और विदेश की 2 यूनिवर्सिटी ने लिया हिस्सा

जमशेदपुर  : वैली व्यू स्कूल में पहली बार कैरियर माइल स्टोन के सौजन्य से क्लास दसवीं से क्लास बारहवीं के बच्चों के लिए कैरियर मेला का आयोजन हुआ।मेला का उद्घाटन…

Spread the love

Jamshedpur : सरयू राय की पहल पर ‘शिक्षक का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषय पर 6 सितंबर को सेमिनार, तैयारी समिति का हुआ गठन

प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च और छात्र आंदोलन पर फोकस रहेगा सुबह साढ़े 9 बजे से माइकल जॉन ऑडिटोरियम में शुरु होगा पंजीकरण हर सत्र एक घंटे का होगा, शोध पत्र भी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time