Chandil:दक्षिण पूर्व रेलवे जीएम एके जैन ने किया चांडिल जंक्शन का निरीक्षण, पार्किंग, लिफ्ट, प्लेटफॉर्म और यात्री सुविधाओं का लिया जायजा, सुधार के दिए निर्देश

चांडिल : दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक ए.के. जैन ने शुक्रवार को चांडिल जंक्शन रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन की यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उनके साथ रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, तकनीकी टीम और इंजीनियर भी मौजूद रहे।

जीएम ने स्टेशन पहुंचकर पार्किंग व्यवस्था, टिकट काउंटर, प्लेटफॉर्म, साउंड सिस्टम, ओवरब्रिज और यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए लिफ्ट का जायजा लिया। उन्होंने विशेष रूप से लिफ्ट की कार्यक्षमता और सेल्फ फीचर की जांच की। इसके अलावा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चांडिल स्टेशन में किए गए कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान जीएम ने स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं और निर्माण कार्यों में आने वाली कमियों को लेकर अधिकारियों एवं तकनीकी टीम से चर्चा की। उन्होंने शेष कार्यों को समय पर पूरा करने तथा यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक सुधारों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया।

ए.के. जैन ने कहा कि वे सुरक्षा निरीक्षण के सिलसिले में आए हैं। आद्रा से बोकारो, पुरुलिया और चांडिल स्टेशन का निरीक्षण किया गया। चांडिल स्टेशन में बीएसएस के अंतर्गत हुए कार्यों की समीक्षा की गई और जो कार्य अभी बाकी हैं, उन्हें पूरा करने की दिशा में जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि लिफ्ट सहित अन्य यात्री सुविधाओं में जहां भी सुधार की आवश्यकता है, उसे जल्द दुरुस्त करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है।

जीएम के निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर में रेल अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी रही। उन्होंने अधिकारियों को यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा से जुड़े कार्यों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक सुधार जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बागबेड़ा रेलवे सोसायटी की महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सव, भक्ति संगीत, रैंप वॉक, एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य सहित विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटानगर-राउरकेला से कोसी- सीमांचल के लिए सीधी रेल सेवा की उठी मांग, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को विधायक पूर्णिमा साहू ने लिखा पत्र

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर राउरकेला- टाटानगर- किऊल- मानसी-सहरसा-पूर्णिया-कटिहार के बीच सीधी नई रेल सेवा शुरू करने तथा…

Spread the love

Ranchi :  शौर्य कुंज भवन में उत्साह, उमंग, सौहार्द और महिला एकजुटता के साथ मना सावन महोत्सव

रांची (संगीता पाण्डेय)  :  रांची पुन्दाग क्षेत्र स्थित शौर्य कुंज भवन में आयोजित सावन महोत्सव 2026 उत्साह, उमंग, सौहार्द और महिला एकजुटता के रंगों से सराबोर रहा। सोसाइटी की महिलाओं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time