Jamshedpur : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस युवा कनेक्ट कार्यक्रम का सफल आयोजन

जमशेदपुर :  जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के बिष्टुपुर कैंपस में एनएसएस के तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के तहत ‘मेरा भारत-युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. इला कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के पहले चरण में राष्ट्रीय स्तर पर वर्चुअल आयोजन हुआ। युवा कार्यक्रम एवं खेलकूद मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से श्री मनसुख लाल मांडविया ने पिछले 12 वर्षों में भारत की खेल यात्रा तथा खेलों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद लघु फिल्म के माध्यम से भारत की खेल उपलब्धियों को प्रदर्शित करते हुए युवाओं को आगामी ओलंपिक एवं कॉमनवेल्थ खेलों के लिए प्रेरित किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से देशभर के 1389 संस्थानों के युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए “खेलेगा युवा तो खिलेगा युवा” का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं से नशामुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने और खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने का आह्वान किया।

छात्राओं  को दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ डीन स्टूडेंट्स अफेयर्स डॉ. किश्वर आरा एवं एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ. ग्लोरिया पूर्ति ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान युवा फुटबॉल प्रतिभा रिचा सिंह एवं कल्पना हांसदा को सम्मानित किया गया। डॉ. किश्वर आरा ने छात्राओं को नशामुक्त भारत की शपथ दिलाई। रिचा सिंह ने छात्राओं के साथ अपने खेल अनुभव साझा किए।

इसके बाद एनएसएस स्वयंसेविकाओं को माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण के लिए प्रेरित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन के बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। मौके पर एनएसएस अधिकारी डॉ. डी. पुष्पलता, डॉ. सुनीता कुमारी, डॉ. त्रिपुरा झा, डॉ. सजीत महतो, डॉ. प्रभात कुमार, सुश्री तेजा सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : इनर व्हील क्लब जमशेदपुर ईस्ट ने मनाया सावन उत्सव


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka: पोटका प्रखंड सह अंचल कार्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, लेटलतीफ अधिकारियों-कर्मचारियों पर भड़के, मुख्य द्वार पर कुर्सी लगाकर घंटों बैठे

देर से पहुंचे कर्मियों को माला पहनाकर जताई नाराजगी; कहा- जनता के काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए पहुंच रहे ग्रामीण, काम धीमा होने की मिली…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री का खुलासा, 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार; तीन किशोर भी अपराध में शामिल

30 हजार रुपये में हथियार खरीदने की बात आई सामने, देसी पिस्टल, दो जिंदा गोलियां और दो मोबाइल बरामद जमशेदपुर : शहर में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time