बहरागोड़ा : TS DAV पब्लिक स्कूल बहरागोड़ा में राष्ट्रीय खेल दिवस और महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य मुकेश कुमार और सभी शिक्षकों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए और मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की शुरुआत में कक्षा नवम की छात्रा ट्विंकल घोष ने एक प्रेरणादायक भाषण दिया, जिसमें उन्होंने खेल के महत्व और मेजर ध्यानचंद के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात, स्कूल के खेल शिक्षक उदय रजक ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया जिसमें उन्होंने मेज़र ध्यानचंद के जीवन संघर्षों के बारे में बताया तथा खेल भावना और अनुशासन का संदेश दिया। इस विशेष अवसर पर CCA पीरियड के दौरान छात्रों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही कक्षा III-IV के छात्रों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता एवं कक्षा VII-IX के लिए “आपके पसंदीदा खेल व्यक्ति” पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : शोक में डूबा मानुषमुड़िया, प्रधानाचार्य सुजल कुमार भोल के निधन से विद्या मंदिर परिवार स्तब्ध, विद्यालय में तीन दिवसीय शोक



















































