पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में संस्थान का आठवां स्थापना दिवस समारोह उत्साह और आत्मविश्वास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव गौरव बचन एवं व्याख्याताओं ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के ‘कॉलेज गीत’ का शुभारंभ हुआ। गीत का लेखन, संगीत एवं गायन असिस्टेंट प्रोफेसर रोनित रॉय ने किया। सचिव गौरव बचन ने स्थापना दिवस को अध्यक्ष राम बचन के अथक परिश्रम का परिणाम बताया। अध्यक्ष ने कहा कि यह समारोह संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों और सहकर्मियों के योगदान को याद करने के साथ विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार दुबे ने कहा कि संस्थान से क्षेत्र में उच्च शिक्षा और रोजगार के नए अवसर बढ़े हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. किशन कुमार शर्मा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन शीतल कुमारी ने किया।
इसे भी पढ़ें : Potka : रंभा शैक्षणिक संस्थान में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस, विद्यार्थियों ने दिखाया खेल कौशल



















































