जमशेदपुर : गायत्री ज्ञान मंदिर भालूबासा में नवयुगदल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार क़े भाई बहनो द्वारा भगवान कृष्ण क़े बाल स्वरुप कीं सुन्दर झांकी बनाकर पालने में रखा गया था। बहनों ने सुन्दर मनोहर गीत संगीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को मनोरम बना दिया। भाईयों द्वारा भगवान कृष्ण क़े जन्मोत्सव पर ज्ञान वर्धक कहानियां सुनाई गई। उपस्थित बच्चे भगवान कृष्ण के बाल स्वरुप में मुरली लेकर एक अलग हीं समा बांध रहे थे।जन्मोत्सव क़े बाद गायत्री ज्ञान मंदिर में प्रसाद की व्यवस्था कीं गई थी। सबने प्रसाद ग्रहण किया। गायत्री ज्ञान मंदिर में पुरे छः दिन तक भगवान कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जायेगा। आगामी 9 सितंबर को अपराह्न 3.30 बजे से भगवान श्रीकृष्ण जी का छठी मनाया जाएगा। इसकी जानकारी नवयुग दल संयोजक आलोक नारायण सिंह ने दी।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में माखन चोरी की लीलाओं के साथ गोपियों के साक्षात्कार प्रेम का दिया संदेेश



















































