Jhargram :  अवैध चुलाई शराब के कारोबार पर आबकारी विभाग का प्रहार, 80 लीटर शराब व 450 लीटर फर्मेटेड वॉश नष्ट किया

झाड़ग्राम : मंगलवार को झाड़ग्राम जिले के गोपीबल्लभपुर-2 ब्लॉक के विभिन्न इलाकों में अवैध चुलाई (देशी) शराब के कारोबार के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया। नयाग्राम सर्किल के आबकारी विभाग और बेलियाबेड़ा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से पेटबिंधी, महापाल, नाकाइजुड़ी और सालबनी क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान कई अवैध चुलाई शराब के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों ने करीब 80 लीटर तैयार चुलाई शराब नष्ट कर दी। इसके अलावा शराब बनाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे लगभग 450 लीटर फर्मेंटेड वॉश को भी नष्ट किया गया। पुलिस और आबकारी विभाग ने चुलाई शराब तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण भी जब्त किए हैं। हालांकि,अभियान के दौरान पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों को देखकर अवैध शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए। इस कारण इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इन इलाकों में पिछले कई दिनों से अवैध चुलाई शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा था। आबकारी विभाग और पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र के आम लोगों में खुशी देखी जा रही है।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : पारिश्रमिक भुगतान की मांग को लेकर हुला पार्टी के सदस्यों ने वन विभाग के कलाईकुंडा बिट कार्यालय का किया घेराव

Spread the love

Related Posts

Potka : सामाजिक संस्था युवा  की जिलास्तरीय कार्यशाला में बाल विवाह के रोकथाम के लिए पंचायत, समुदाय और प्रशासन के समन्वय पर दिया गया जोर 

पोटका : सामाजिक संस्था युवा (यूथ फॉर यूनिटी एंड वॉलंटरी एक्शन) की ओर से होटल बुलेवार्ड, बिष्टुपुर में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। “बाल…

Spread the love

Jhargram : पारिश्रमिक भुगतान की मांग को लेकर हुला पार्टी के सदस्यों ने वन विभाग के कलाईकुंडा बिट कार्यालय का किया घेराव

वन विभाग के साथ मिलकर हाथी भगाने में सहयोग करते हैं हुला पार्टी के कार्यकर्ता झाड़ग्राम : लंबे समय से हाथी भगाने के अभियान में शामिल होने के बावजूद पारिश्रमिक नहीं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time