Bahragora : बहरागोड़ा के मानुषमुड़िया में बेलुड़मठ की तर्ज पर निर्मित होगा भव्य पूजा पंडाल, भूमि पूजन के साथ दुर्गोत्सव की तैयारियां शुरू

बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मानुषमुड़िया गांव में आगामी सार्वजनिक दुर्गोत्सव को भव्य एवं अलौकिक रूप प्रदान करने के उद्देश्य से बुधवार को पंडित लालटू पांडा की उपस्थिति में वैदिक रीती-रिवाज व मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन का अनुष्ठान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस मांगलिक अवसर के साथ ही पूजा समिति के सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर आगामी दुर्गा पूजा की व्यापक तैयारियों का विधिवत श्रीगणेश किया। इस वर्ष समिति ने श्रद्धालुओं के आकर्षण के लिए पश्चिम बंगाल के सुप्रसिद्ध बेलुड़मठ की थीम पर आधारित भव्य एवं कलात्मक पूजा पंडाल बनाने का संकल्प लिया है, जिसमें मुख्य रूप से प्राचीन मानव सभ्यता की उत्पत्ति से लेकर आधुनिक युग तक के विकास की गाथा को जीवंत कलाकृतियों के जरिए प्रदर्शित किया जाएगा। समिति द्वारा घोषित तिथिवार कार्यक्रम के अनुसार षष्ठी की शाम 6:30 बजे पंडाल का अनावरण एवं देवी बोध (आह्वान) होगा, सप्तमी की सुबह 6:00 बजे देव नदी से पवित्र कलश यात्रा निकालकर घट स्थापना व पूजन किया जाएगा तथा रात 8:00 बजे से मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी; वहीं अष्टमी को विशेष पूजन के बाद रात्रि में लोक संस्कृति से जुड़ी पारंपरिक ‘बंगला यात्रा’, नवमी को विशाल महाप्रसाद वितरण एवं शाम को सांस्कृतिक संध्या तथा दशमी को गाजे-बाजे के साथ भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस भूमि पूजन कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष चंडी चरण साधु, उपाध्यक्ष द्वय शीतल प्रसाद दास व कुबेर चंद्र घटवारी, सचिव शशांक शेखर बारीक, सह-सचिव राजेश कुमार दत्ता, कोषाध्यक्ष प्रदीप घटवरी, ऑडिटर झंटू घटवारी व सोरोज मंडल, कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण मंडल, पार्थ पॉल, गंगाधर साधु, बुना दत्ता, गौर दे, राजन मंडल, श्यामा दे, दीपक बारीक, अशोक मंडल तथा संरक्षक/उपदेष्टा समिति के बारीन दे, अश्विनी साधु, पद्मोलोचन घटवारी, स्वपन जाना सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : धुमकुड़िया भवन के सामने अवैध कब्जे पर बिफरे जनप्रतिनिधि, DDC को ज्ञापन सौंप अतिक्रमण हटाने की मांग

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उपायुक्त ने राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक आयुष सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के दिए निर्देश

जमशेदपुर : उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में बुधवार को जिला आयुष समिति की बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत जिले में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं…

Spread the love

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले की टी-20 टीम के ऑक्शन में बाहरी खिलाड़ियों की एंट्री, स्थानीय खिलाड़ियों के अवसर पर उठा सवाल

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में टी-20 टूर्नामेंट की संभावित तिथि 22 सितंबर रखी गई है, जबकि खिलाड़ियों का ऑक्शन 12 सितंबर को होना है। इसी बीच 9 सितंबर को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time