Jamshedpur : नारायणी धाम में श्री राणी सती दादीजी का मंगलपाठ 11 सितंबर को, गजरा और चुनरी उत्सव का  होगा आयोजन

जमशेदपुर : हर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट द्वारा भाद्रपद अमावस्या के पावन अवसर पर सोनारी सी एच एरिया स्थित नारायणी धाम (भूतनाथ मंदिर परिसर) में श्री राणी सती दादीजी का महा मंगलपाठ महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान शुक्रवार, 11 सितंबर को आयोजित होगा। दादीजी को धोक जात पूजा सुबह 7 बजे से शुभांरभ होगी। महा मंगलपाठ का शुभारम्भ दोपहर 3.30 बजे से होगा। मंगलपाठ का वाचन के लिए आमंत्रित कलाकार जयपुर से रविश-सोनम सोनी आ रहे हैं। इस महोत्सव के दौरान विशेष रूप से गजरा महोत्सव और चुनरी उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी ट्रस्ट के राजकुमार चंदूका एवं कैलाश सरायवाला ने दी। उन्होंने सभी श्रद्धालु भक्तों से इस महामंगलपाठ में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर दादीजी का अलौकिक आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उपायुक्त ने राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक आयुष सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के दिए निर्देश

Spread the love

Related Posts

Ghatsila : घाटशिला (GTS) रेलवे स्टेशन पर गीतांजलि व आजाद हिंद एक्सप्रेस के ठहराव की रेलवे ने दी मंजूरी,  11 सितंबर से आदेश होगा प्रभावी

घाटशिला :  घाटशिला और आसपास के यात्रियों के लिए रेलवे ने महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान की है। रेल मंत्रालय ने घाटशिला (GTS) रेलवे स्टेशन पर दो प्रमुख लंबी दूरी की ट्रेनों…

Spread the love

Potka : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग के जानलेवा प्रदूषण के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान, 12 सितंबर से चलेगा ग्रामीणों का हस्ताक्षर अभियान, इसके बाद धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

पोटका : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग से फैल रहे प्रदूषण के खिलाफ अब चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। इसकी घोषणा जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, मुखिया देवी कुमारी भूमिज सहित अन्य नेताओं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time