Jhargram : अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड नेटवर्क का खुलासा, पांच गिरफ्तार, 8 मोबाइल फोन, 9 एटीएम कार्ड, 6 बैंक पासबुक तथा कई लोगों के पैन कार्ड व आधार कार्ड बरामद

झाड़ग्राम : साइबर ठगी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए झाड़ग्राम साइबर क्राइम पुलिस ने कथित अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड नेटवर्क का खुलासा करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, साइबर ठगी की एक शिकायत के जांच के दौरान मिली खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चलाकर आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस का प्रारंभिक दावा है कि गिरफ्तार आरोपी म्यूल बैंक खातों के संचालन और उन्हें उपलब्ध कराने में कथित रूप से शामिल थे।

इन खातों का इस्तेमाल लोन, लॉटरी, केवाईसी, नौकरी और अन्य साइबर ठगी से हासिल रकम को अलग-अलग खातों में भेजने के लिए किए जाने का संदेह है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज महतो, प्रबीर महतो, पापुन महतो और संतु महतो, सभी झाड़ग्राम जिले के निवासी, तथा साहिल मिश्रम, निवासी चंद्रपुर, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 मोबाइल फोन, 9 एटीएम कार्ड, 6 बैंक पासबुक तथा विभिन्न लोगों के कई पैन कार्ड और आधार कार्ड बरामद किए हैं।

पुलिस को आशंका है कि इन बैंकिंग दस्तावेजों और पहचान पत्रों का इस्तेमाल कथित तौर पर म्यूल बैंक खातों के संचालन में किया गया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस अन्य संभावित सहयोगियों की पहचान करने, ठगी की रकम के लेन-देन का पता लगाने तथा इस कथित अंतरराज्यीय नेटवर्क के व्यापक कनेक्शन की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें  : Jhargram : झाड़ग्राम में टाइगर सफारी शुरू होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, आर्थिक समृद्धि के नए अवसर पैदा होंगे : मनोज कुमार उरांव


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : जंगलमहल में कृषि व वन संसाधनों के उपयोग से उद्योग और रोजगार के अवसर विकसित करने की पहल, साल पत्तों की थालियां बिकेंगी मुंबई में

झाड़ग्राम : जंगलमहल में कृषि एवं वन संसाधनों के उपयोग से उद्योग और रोजगार के अवसर विकसित करने की पहल की गई है। मंगलवार को झाड़ग्राम के विधायक लक्ष्मीकांत साउ…

Spread the love

Bahragora : मानुषमुड़िया पंचायत में ‘खेत बचाओ अभियान’ को लेकर किसानों को किया गया जागरूक

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया पंचायत भवन में केंद्र सरकार के ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को जागरूक करने और कृषि से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time