Potka : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में प्रदूषण के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू, पंचायत जन प्रतिनिधि अभियान की कर रहे अगुवाई

पोटका : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग से होने वाले प्रदूषण और इससे आम लोगों को हो रही विभिन्न बीमारीयों एवं परेशानियों के विरोध में शनिवार को हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की हल्दीपोखर रेलवे स्टेशन के समीप से की गई। अभियान के तहत प्रभावित गांवों और मोहल्लों में जाकर लोगों को रेलवे साइडिंग से होने वाले प्रदूषण, भारी वाहनों के आवागमन तथा सड़क सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही लोगों से हस्ताक्षर भी लिए जाएंगे।

अभियान से जुड़े लोगों ने कहा कि रेलवे साइडिंग के कारण आसपास के क्षेत्रों में धूल-प्रदूषण बढ़ने के साथ भारी वाहनों का आवागमन भी ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से प्रभावित लोगों की समस्याओं को एकजुट कर संबंधित अधिकारियों और राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के समक्ष मजबूती से रखने का प्रयास किया जाएगा।

अभियान की शुरुआत में जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल व सविता सरदार, मुखिया देवी कुमारी भूमिज, भाजपा नेता मनोज सरदार, गणेश सरदार, पोल्टू मंडल, प्रकाश सरदार, समाजसेवी शंकर चंद्र गोप, सुनील कुमार दे, सूरज मोदक, रमेश मोदक, मनीष राम, सिद्धू गोप, मुकेश मोदक, संजय राय, अखिलेश राय, मानसा केवर्त सहित अन्य लोगों की प्रमुख भूमिका रही। अभियान से अधिक से अधिक ग्रामीणों को जोड़ने की अपील की गई।

इसे भी पढ़ें : Jadugora : डॉ. आशा लकड़ा के दौरे से चाटीकोचा के 26 विस्थापित परिवारों में जगी न्याय की उम्मीद, 30 साल से लंबित पुनर्वास और मुआवजे की जगी आस


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नेशनल लोक अदालत में रिकार्ड 310643 केस का निष्पादन, 36.93 करोड़ का मिला राजस्व

जमशेदपुर सिविल कोर्ट में 12 व घाटशिला अनुमंडल न्यायालय में चार बेंच का किया गया था गठन सस्ता, सुलभ व त्वरित न्याय का उचित मंच है लोक अदालतः डालसा सचिव…

Spread the love

Jamshedpur : गो-महिमा और संस्कारों से गूंजेगा जमशेदपुर, 18 से 20 सितंबर तक होगा श्री गो कृपा कथा महोत्सव

कुसुम कमानी ऑडिटोरियम में होगा तीन दिवसीय आयोजन, पूज्य संत गोपाल मणि जी महाराज करेंगे कथा का वाचन पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन, ध्यान फाउंडेशन (चाकुलिया) एवं श्री गोपाल परिवार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time