Jamshedpur : घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया मां तारा का दर्शन-पूजन

जमशेदपुर : घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं का एक दल मां तारा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मां तारा के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और लोगों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंदिर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ मां तारा का दर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा लोगों में आपसी भाईचारा और एकजुटता की भावना मजबूत होती है। इस अवसर पर घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार ने कहा कि मां तारा का आशीर्वाद सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों पर बना रहे, यही उनकी कामना है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सामाजिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी अपनी सहभागिता निभाते रहेंगे।
पूजा-अर्चना के दौरान कार्यकर्ताओं ने समाज और क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं विकास की प्रार्थना की। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया। मौके पर मंडल के अध्यक्ष आनंद कुमार. जमशेदपुर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुमार, एसटी मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिरका, भाजपा युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष गोविंदा पति, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। सभी ने मां तारा से क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गो-महिमा और संस्कारों से गूंजेगा जमशेदपुर, 18 से 20 सितंबर तक होगा श्री गो कृपा कथा महोत्सव


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पत्रकार एकता मंच के प्रथम वर्षगांठ पर कोल्हान के पत्रकारों का हुआ जुटान, नई उर्जा के साथ कार्य करने का लिया संकल्प

जमशेदपुर : कोल्हान पत्रकार एकता मंच का प्रथम वर्षगांठ जमशेदपुर प्रखंड परिसर  स्थित पंचायत समिति भवन में आयोजित की गई। इस दौरान पत्रकारों द्वारा संयुक्त रूप से केक काटा गया।…

Spread the love

Jamshedpur : नेशनल लोक अदालत में रिकार्ड 310643 केस का निष्पादन, 36.93 करोड़ का मिला राजस्व

जमशेदपुर सिविल कोर्ट में 12 व घाटशिला अनुमंडल न्यायालय में चार बेंच का किया गया था गठन सस्ता, सुलभ व त्वरित न्याय का उचित मंच है लोक अदालतः डालसा सचिव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time