बहरागोड़ा :बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को षष्ठी पूजा संपूर्ण विधि-विधान, पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई। इस पावन अवसर पर तड़के से ही क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों में भक्तिमय माहौल देखा गया। जहां व्रती महिलाओं ने एकत्र होकर षष्ठी माता की विधिवत पूजा-अर्चना की।वहीं महिलाओं ने दिनभर कठोर निर्जला व्रत रखकर माता रानी से अपने बच्चों व परिवार के सदस्यों की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और जीवन में सुख-समृद्धि की मंगल कामना की गई।साथ ही अनुष्ठान के दौरान मंदिरों व पूजा स्थलों पर पंडितों एवं पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विधि-विधान पूर्वक पूजा संपन्न कराई। पूजा के समापन पर श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से षष्ठी माता की कथा सुनी और आरती उतारी, जिसके उपरांत उपस्थित जनसमूह के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। जिससे पूरा बहरागोड़ा व बरसोल अंचल दिनभर षष्ठी मय और भक्ति के भजनों से गुंजायमान रहा।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : अनाथ बच्चों के साथ मैत्री संगठन के संस्थापक ने मनाया जन्मदिन, बांटी खुशियां
There is no ads to display, Please add some

















































