Jamshedpur : खनन विभाग ने कोवाली में 500 सीएफटी बालू लदा हाइवा जब्त किया, ओडिशा से लाया जा रहा था

जमशेदपुर : उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देशानुसार खनन टास्क फोर्स ने अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मंगलवार की देर रात जिला खनन कार्यालय की टीम ने पोटका के कोवाली थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए बालू लदे एक हाइवा को जब्त किया। जांच में हाइवा पर लगभग 500 सीएफटी बालू लदा पाया गया, जिसके संबंध में वैध परिवहन दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।

कार्रवाई के क्रम में हाइवा संख्या OD19B-9810 को जब्त कर लिया गया। प्रारंभिक जांच के अनुसार उक्त बालू ओडिशा से लाया जा रहा था। अवैध रूप से बालू के परिवहन किए जाने के मामले में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वाहन एवं बालू को जब्ती में लिया गया है। मामले में कोवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है तथा संबंधित प्रावधानों के तहत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा जिले में अवैध खनन, बालू के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले वाहनों एवं संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सड़क हादसों पर प्रशासन गंभीर, SDM की अगुवाई में हुई हाई लेबल बैठक, बस एसोसिएशन, ट्रक एसोसिएशन और सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि हुए शामिल 

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : पीएम मोदी के जन्मदिन पर 108 दीपक जलाकर की दीर्घायु की कामना

पोटका : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को पोराडीह शिव मंदिर प्रांगण में 108 आशीर्वाद के दीप जलाए गए। भाजपा नेत्री सह समाजसेवी सीमा मंडल के…

Spread the love

Potka : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में हो रहे प्रदुषण के विरोध में दूसरे चरण का हस्ताक्षर अभियान शुरू

पोटका : रेलवे साइडिंग से फैल रहे प्रदूषण और आम लोगों को हो रही परेशानियों के विरोध में गुरुवार को हल्दीपोखर में हस्ताक्षर अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत हुई।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time