Jamshedpur : नरेंद्र मोदी विचार मंच ने गोलमुरी में गरीब मजदूरों के बीच मिठाई बांटकर मनाया प्रधानमंत्री का 76वां जन्मदिन

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर आज नरेंद्र मोदी विचार मंच की ओर से गोलमुरी में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मंच के सदस्यों ने गोलमुरी क्षेत्र में एकत्र गरीब मजदूरों के बीच मिठाई बांटकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित मंच के प्रदेश कार्यकारिणी संयोजक अश्विनी कुमार झा ने स्वयं अपने हाथों से मजदूरों को मिठाई बांटी और खुशियां साझा कीं।
अश्विनी कुमार झा ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  का जीवन जनसेवा और राष्ट्रसमर्पण का अद्भुत उदाहरण है।

उनके जन्मदिन को सामाजिक सेवा और गरीब कल्याण के रूप में मनाना ही उन्हें सबसे सच्ची श्रद्धांजलि और शुभकामना है। मोदी जी के दूरदर्शी और कुशल नेतृत्व में आज भारत पूरी दुनिया में एक नई पहचान बना रहा है। वैश्विक मंचों पर भारत की धाक जम चुकी है और देश दिन-प्रतिदिन विकास के नए कीर्तिमान गढ़ रहा है।

चाहे बुनियादी ढांचे का निर्माण हो या अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना, भारत हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।” इस अवसर पर नरेंद्र मोदी विचार मंच के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘गरीब कल्याण’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का भी संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान मंच के प्रदेश संगठन मंत्री सुजीत वर्मा, समाजसेवी विशंभर गुप्ता, कुंदन कुमार, शंभू नाथ महतो, कृष्ण, रतन कश्यप, अजय चौधरी और प्रसनजीत महतो सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा कार्यक्रम, दिव्यांगजनों को बांटे कृत्रिम अंग और सहायता उपकरण


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सरयू राय का मानगो नगर निगम पर हमला: पुराने एसओआर पर 55 योजनाओं की निविदा  आमंत्रित किए जाने पर उठाया सवाल, तत्काल रद्द करने की मांग

बोले- सरकार ने पांच दिन पहले ही बदले सामग्री के दर, फिर पुराने एसओआर पर कैसे तैयार हुआ प्राक्कलन? जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर…

Spread the love

Muri : मुरी-सिल्ली में धूमधाम से मनी विश्वकर्मा पूजा

मुरी : मुरी-सिल्ली क्षेत्र में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। रेलवे के विभिन्न विभागों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time