Jamshedpur : सफाई मित्रों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण को लेकर नगर निगम प्रतिबद्ध :सुधा गुप्ता

 विश्वकर्मा पूजा पर मेयर ने नगर निगम के सफाई मित्रों कोभोग का किया वितरण

जमशेदपुर : विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर मानगो नगर निगम की महापौर सुधा गुप्ता ने नगर निगम के सफाई मित्रों एवं कर्मचारियों के साथ विधिवत भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से मानगो नगर निगम के सभी कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूजा-अर्चना के उपरांत मेयर ने सफाई मित्रों के बीच भोग एवं प्रसाद का वितरण किया और उनके साथ बैठकर आत्मीय संवाद भी किया।

इस अवसर पर मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा श्रम, सृजन, कौशल और कर्म के प्रतीक हैं। हमारा शहर जिन लोगों की मेहनत और परिश्रम से प्रतिदिन स्वच्छ एवं व्यवस्थित रहता है, उन सफाई मित्रों के साथ विश्वकर्मा पूजा मनाना मेरे लिए विशेष सम्मान और खुशी का विषय है।

उन्होंने कहा कि सफाई मित्र नगर निगम की स्वच्छता व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी और वास्तविक कर्मयोद्धा हैं। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद वे सुबह से लेकर देर तक अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। सड़कों, गलियों, नालियों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई के साथ-साथ कचरा संग्रहण एवं स्वच्छता व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है।

मेयर ने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर मानगो के निर्माण में सफाई मित्रों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। नगर निगम द्वारा स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, नियमित सफाई, नालियों की सफाई, विशेष सफाई अभियान और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल शहर की सफाई करना ही नहीं, बल्कि सफाई मित्रों के लिए सम्मानजनक और सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करना भी है। सफाई कर्मियों की आवश्यकताओं और उनके कल्याण से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के आधार पर देखने की आवश्यकता है।

विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में पूजा-अर्चना के बाद सभी उपस्थित सफाई मित्रों एवं कर्मचारियों के बीच भोग-प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम का माहौल आत्मीय और उत्साहपूर्ण रहा।

मेयर ने अंत में सभी सफाई मित्रों, नगर निगम कर्मियों एवं उनके परिवारों को विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके श्रम और समर्पण को सम्मान देना पूरे समाज की जिम्मेदारी है।

इसे भी पढ़े : Jamshedpur : जुगसलाई में विश्वकर्मा पूजा के दिन हत्या करने की कथित साजिश का खुलासा, हथियार के साथ राज बच्चा  समेत पांच गिरफ्तार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : पीएम मोदी के जन्मदिन पर 108 दीपक जलाकर की दीर्घायु की कामना

पोटका : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को पोराडीह शिव मंदिर प्रांगण में 108 आशीर्वाद के दीप जलाए गए। भाजपा नेत्री सह समाजसेवी सीमा मंडल के…

Spread the love

Potka : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में हो रहे प्रदुषण के विरोध में दूसरे चरण का हस्ताक्षर अभियान शुरू

पोटका : रेलवे साइडिंग से फैल रहे प्रदूषण और आम लोगों को हो रही परेशानियों के विरोध में गुरुवार को हल्दीपोखर में हस्ताक्षर अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत हुई।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time