पोटका : रेलवे साइडिंग से फैल रहे प्रदूषण और आम लोगों को हो रही परेशानियों के विरोध में गुरुवार को हल्दीपोखर में हस्ताक्षर अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत हुई। अभियान में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी समस्याओं के समर्थन में हस्ताक्षर किए।
इस मौके पर हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज, पश्चिम पंचायत के पूर्व मुखिया सैयद जबीउल्लाह, पोटका जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, भाजपा नेता मनोज सरदार, चंद्रशेखर गुप्ता समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। ग्रामीणों ने कहा कि साइडिंग से होने वाले प्रदूषण के कारण आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से ग्रामीणों की मांग और समस्याओं को प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
इसे भी पढें : Jamshedpur : पूर्व मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को विधायक संजीव सरदार ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
There is no ads to display, Please add some


















































