Jamshedpur : कार से टक्कर होने से बचाने के क्रम में डिवाइडर से टकराई स्कूल वैन, बाल-बाल बचे नौनिहाल

जमशेदपुर : टेल्को स्टेडियम-भुवनेश्वरी मंदिर रोड पर N-111 के पास शुक्रवार की सुबह एक स्कूल वैन तेज गति से डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि वैन में बैठे बच्चे एक दूसरे के उपर गिर गए. कुछ वैन के दरवाजे एवं खिड़कियों से टकरा गए. घटना के बाद स्थानीय लोग जुटे तथा वैन में बंद बच्चों को बाहर निकाला. बाद में एम्बुलेंस की मदद से सभी बच्चों को टाटा मोटर्स अस्पताल भेजा गया. घठना की जानकारी मिलने के बाद बच्चों के अभिभावक व स्कूल के प्राचार्य व शिक्षक भी अस्पताल पहुंचे तथा बच्चों का कुशल क्षेम जाना. घटना के संबंध में बताया जाता है कि टेल्को चिन्मया स्कूल के बच्चों को उनके घरों से लेकर एक विंगर वैन स्कूल जा रही थी. उसी दौरान सामने से एक कार तेज गति में आती दिखी. कार से टक्कर न इसलिए तेजी से वैन चालक वैन को दूसरी ओर मोड़ लिया तथा कार को देखने लगा. इसी दौरान वैन डिवाइडर से टकरा गई.  वैन की टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन का चैम्बर तक फट गया. टक्कर की आवाज धमाके के जैसा हुआ. बच्चों की चीख चीत्कार से लोगों की भीड़ जुट गई और फ्लैट से भी लोग नीचे उतर गए. लोगों की मदद से घायल बच्चों को टाटा मोटर्स अस्पताल भेजा गया. इसमें दो बच्चें और चालक गंभीर रूप से घायल है. जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पूर्व मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को विधायक संजीव सरदार ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : पीएम मोदी के जन्मदिन पर 108 दीपक जलाकर की दीर्घायु की कामना

पोटका : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को पोराडीह शिव मंदिर प्रांगण में 108 आशीर्वाद के दीप जलाए गए। भाजपा नेत्री सह समाजसेवी सीमा मंडल के…

Spread the love

Potka : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में हो रहे प्रदुषण के विरोध में दूसरे चरण का हस्ताक्षर अभियान शुरू

पोटका : रेलवे साइडिंग से फैल रहे प्रदूषण और आम लोगों को हो रही परेशानियों के विरोध में गुरुवार को हल्दीपोखर में हस्ताक्षर अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत हुई।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time