पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन और वर्टोय टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में शैक्षणिक गुणवत्ता में संवर्धन, नैक एवं आईक्यूएसी में तकनीक के उपयोग को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष राम बचन, रिसोर्स पर्सन दिलीप मंगराज, डॉ. प्रीतिरंजन साहू, प्राचार्या डॉ. कल्याणी कबीर एवं डॉ. मौसमी महतो ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। प्रथम तकनीकी सत्र में डॉ. प्रीतिरंजन साहू ने नैक के ऑनलाइन पोर्टल, डिजिटल एविडेंस, ऑनलाइन सबमिशन तथा नए 10 क्राइटेरिया की जानकारी दी। दूसरे सत्र में दिलीप मंगराज ने स्किल डेवलपमेंट एवं साइबर सिक्योरिटी पर प्रकाश डाला। संचालन डॉ. गंगा भोल ने किया। मौके पर शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें : Potka : पोटका में राशन वितरण व्यवस्था चरमराई, अब तक महज 20-22 प्रतिशत ही वितरण, डीलरों ने एसएफसीआई पर फोड़ा विलंब का ठीकरा
There is no ads to display, Please add some


















































