Jamshedpur : सोनारी में खुले मैदान के सार्वजनिक उपयोग से रोक की विधायक सरयू राय से शिकायत, विधायक ने कहा वार्ता कर मामले का कराएंगे समाधान 

जमशेदपुर : सोनारी के भागवत मुहल्ला स्थित खेल मैदान से स्थानीय लोगों का प्रवेश बंद किए जाने के मामले में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने संज्ञान लिया है।सोमवार को मुहल्लावासियों ने बिष्टुपुर स्थित उनके आवास पर मुलाकात कर मैदान को लेकर उत्पन्न स्थिति से उन्हें अवगत कराया। सरयू राय ने संबंधित पदाधिकारियों से वार्ता कर मामले का समाधान कराने का आश्वासन दिया।

मुहल्लावासियों ने बताया कि उक्त मैदान का उपयोग मुहल्ला बसने के समय से ही स्थानीय बच्चे खेलकूद के लिए तथा लोग शादी-विवाह और अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए करते रहे हैं। लोगों ने सरयू राय को बताया कि करीब दो वर्ष पहले जुस्को ने मैदान की चहारदीवारी कर दी थी। विरोध के बाद कंपनी के लैंड विभाग के अधिकारियों ने मैदान को स्थानीय लोगों के उपयोग के लिए उपलब्ध रखने का आश्वासन दिया था।

स्थानीय लोगों के अनुसार अब मैदान को पूरी तरह घेरकर उनका प्रवेश बंद कर दिया गया है। वहां विद्यालय से संबंधित बोर्ड भी लगाया गया है। इससे मुहल्लावासियों में आक्रोश है। उन्होंने सरयू राय से हस्तक्षेप कर मैदान को पूर्व की तरह स्थानीय उपयोग के लिए उपलब्ध कराने की मांग की। सरयू राय ने कहा कि स्थानीय लोगों की वर्षों पुरानी सुविधा और मैदान के उपयोग को ध्यान में रखते हुए वे मामले की वस्तुस्थिति की जानकारी लेंगे। संबंधित पदाधिकारियों से बातचीत कर उचित समाधान का प्रयास किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सुंदरनगर में मां विंध्यावासिनी सेवा समिति के पूजा पंडाल का भूमि पूजन, इस बार भव्य मंदिर स्वरूप में दिखेगा पंडाल


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : नरवापहाड़ में एक अक्टूबर को रक्तदान शिविर, तैयारी में जुटे आयोजक

जादूगोड़ा: जीवन ज्योति सेवा समिति नरवापहाड़ की ओर से आगामी एकअक्टूबर को यूसीआईएल सामुदायिक केंद्र, नरवापहाड़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की सफलता को लेकर मंगलवार देर…

Spread the love

Jamshedpur : सैरात बाजार के दुकानदारों ने प्रसाशन को दी चेतावनी, भाड़ा वृद्धि वापस नहीं तो, सडक पर उतरकर करेंगे आंदोलन

जमशेदपुर : जिला प्रसाशन द्वारा जमशेदपुर के 10 सैरात बाजार के भाड़ा मे वृद्धि किये जाने के विरोध मे दुकानदारों द्वारा चरणबद्ध तरीके से किये जा रहे आंदोलन के तहत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time