Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से रांची में आयोजित प्रदर्शन कार्यक्रम को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में रांची पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए प्राप्त चंदे में कथित अनियमितता और एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने सभी प्रखंडों से कांग्रेसजनों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।

बैठक में जिला सचिव जयराम हांसदा, सुबोध सिंह सरदार, आनंद पाल, प्रबोध साहू, उदय मुर्मू, सीताराम सोरेन, लासा मुर्मू, शिबू टुडू, काई मामू, संजय हांसदा, लक्ष्मण हेम्ब्रम, शंकर दत्त समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Potka : पोटका में राशन वितरण व्यवस्था चरमराई, अब तक महज 20-22 प्रतिशत ही वितरण, डीलरों ने एसएफसीआई पर फोड़ा विलंब का ठीकरा 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम का 66वां स्थापना दिवस मना, हेल्थ कैंप और भोग प्रसाद का हुआ आयोजन

जमशेदपुर : पारडीह चौक स्थित अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम में सोमवार को 66वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी, सफाई…

Spread the love

Jamshedpur : टिनप्लेट प्रबंधन से मिला जदयू प्रतिनिधिमंडल, हादसे में घायलों के इलाज और मृतक कर्मियों के परिजनो को मुआवजे को लेकर की चर्चा

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के  विधायक  सरयू राय के निर्देश पर सोमवार को जदयू का एक प्रतिनिधिमंडल  टिनप्लेट टाटा स्टील के एमडी उज्ज्वल चक्रवर्ती से मुलाकात की। इस दौरान तीन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time