बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 21.34 लाख रुपये है
सांतरागाछी : त्योहारों के मौसम से पहले ट्रेनों के जरिए मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर शिकंजा कसते हुए आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई की। सांतरागाछी रेलवे यार्ड में विशेष जांच अभियान के दौरान पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच से 42.680 किलो संदिग्ध गांजा बरामद किया गया। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 21.34 लाख रुपये बताई गई है।
जानकारी के अनुसार, आरपीएफ पोस्ट सांतरागाछी-सी और सीआईबी/आरपीएफ/शालीमार की टीम ने अधिकारियों की निगरानी में 23 सितंबर को विशेष छापेमारी एवं तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान ट्रेन संख्या 22896 पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस करीब 00:40 बजे पिट लाइन नंबर-4 पर पहुंची। कोच संख्या सी-17 की जांच के दौरान टीम को दो ट्रॉली बैग और दो बैकपैक लावारिस हालत में मिले। बैगों से गांजा जैसी तेज गंध आने पर आरपीएफ ने उनके मालिक की तलाश की, लेकिन कोई सामने नहीं आया।
इसके बाद चारों बैगों को ट्रेन से उतारकर निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच की गई। गजेटेड अधिकारी, स्वतंत्र गवाह और आरपीएफ गवाहों की मौजूदगी में हुई तलाशी की वीडियोग्राफी भी कराई गई। चारों बैगों से भूरे रंग की सेलो टेप में लिपटे 21 पैकेट मिले। इनमें क्रमशः 16.060, 14.360, 8.160 और 4.100 किलो संदिग्ध गांजा बरामद हुआ।
जब्त सामग्री को सील कर जीआरपीएस/शालीमार को सौंप दिया गया। मामले में केस संख्या 77/2026, एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(II)(C) के तहत दर्ज किया गया है।
इसे भी पढ़ें : Paschim Medinipur : कैटेलिना चैनल फतह कर मेदिनीपुर की आफरीन जाबी ने रचा इतिहास
There is no ads to display, Please add some


















































