Jamshedpur : झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

जमशेदपुर : रांची के खेलगांव में 19 और 20 सितंबर को आयोजित झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट-2026 में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। सरायकेला-खरसावां की ओर से विश्वविद्यालय की 13 छात्राओं के साथ चार शिक्षक और एक शिक्षिका ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

विश्वविद्यालय की छात्रा पूर्णिमा प्रमाणिक ने डबल्स और मिक्स्ड डबल्स दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल कर दो स्वर्ण पदक जीते। वहीं आर. तेजा ने सिंगल्स वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया।

डॉ. प्रभात कुमार महतो ने सिंगल्स में तृतीय तथा डबल्स में द्वितीय स्थान प्राप्त कर दो पदक जीते। डॉ. हेमंत कुमार ने डबल्स वर्ग में द्वितीय स्थान हासिल कर रजत पदक अपने नाम किया।

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. इला कुमार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से खेल प्रतिभाओं को लगातार अवसर और प्रोत्साहन दिया जाएगा, ताकि छात्राएं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

स्पोर्ट्स काउंसिल के निदेशक डॉ. सुधीर कुमार साहू, डॉ. पुष्पा कुमारी एवं कमेटी के अन्य सदस्यों ने भी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुगसलाई में मल्लिक प्लाईवुड दुकान में चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी के दो लैपटॉप, 19 हजार रुपये, बैग और वारदात में इस्तेमाल बाइक-स्कूटी बरामद, एक आरोपी अब भी फरार

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : एसआईआर की जटिलताओं को लेकर विधायक संजीव सरदार ने अधिकारियों के साथ की बैठक, प्रक्रिया सरल बनाने की मांग

पोटका में करीब 29 हजार मतदाताओं को विसंगति सूची में शामिल किए जाने का दावा, दस्तावेज जुटाने में ग्रामीणों की परेशानी का उठाया मुद्दा पोटका : मतदाता सूची के विशेष…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई में मल्लिक प्लाईवुड दुकान में चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी के दो लैपटॉप, 19 हजार रुपये, बैग और वारदात में इस्तेमाल बाइक-स्कूटी बरामद, एक आरोपी अब भी फरार

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के घोड़ा चौक स्थित मल्लिक प्लाईवुड दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time