Jhargram : गोपीबल्लभपुर में आयोजित विद्यासागर जयंती  में 700 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया

झाड़ग्राम :  विद्यासागर जयंती के अवसर पर शनिवार को गोपीबल्लभपुर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में करीब 700 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया, वहीं 51 शिक्षकों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवसेवा की मिसाल पेश की।

गोपीबल्लभपुर-1 ब्लॉक के ऑडिटोरियम में समग्र शिक्षक-शिक्षिकाओं की पहल पर शिक्षक सम्मान समारोह, ईश्वरचंद्र विद्यासागर जयंती और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। दीप प्रज्ज्वलन, पौधरोपण और विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य के मंत्री अमिय किस्कू, झाड़ग्राम विधायक लक्ष्मीकांत साऊ समेत अन्य अतिथियों ने किया।

इस दौरान करीब 700 शिक्षक-शिक्षिकाओं को अंग वस्त्र , स्मृति-चिह्न और गुलाब देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने शिक्षकों की भूमिका को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखते हुए विद्यार्थियों में नैतिकता, मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंदों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी लगाया गया, जिसमें 51 लोगों ने रक्तदान किया। विद्यासागर के शिक्षा और मानवतावादी आदर्शों को स्मरण करते हुए आयोजित इस संयुक्त कार्यक्रम से शिक्षक समाज की सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना का संदेश सामने आया।

कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष गौरी तालधी, गोपीबल्लभपुर-1 के बीडीओ प्रसून कुमार प्रामाणिक, गोपीबल्लभपुर पश्चिम चक्र के अवर विद्यालय निरीक्षक विजय कुमार दास, पूर्व चक्र के अवर विद्यालय निरीक्षक अरिजीत मजूमदार सहित शिक्षक, समाजसेवी और अन्य विशिष्ट लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुगसलाई में 17.274 किलो गांजा बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार, करीब 8 लाख रुपये बताई गई कीमत


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Chaibasa : 108 साल बाद पहली बार चुनाव,बर्नपुर इस्को स्टील प्लांट में ऐतिहासिक चुनाव, संजीत बनर्जी बने महामंत्री 

बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ (BMS) ने इस जीत को मजदूरों की जीत बताया चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :  108 साल बाद बर्नपुर स्थित इस्को स्टील प्लांट में पहली बार चुनाव हुआ,…

Spread the love

Santragachi : पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच से 42.680 किलो गांजा बरामद

बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 21.34 लाख रुपये है सांतरागाछी : त्योहारों के मौसम से पहले ट्रेनों के जरिए मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर शिकंजा कसते हुए आरपीएफ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time