Mahakumbh:  रेल मंत्री पहुंचे वार रूम, प्रयागराज से चलाई जा रही गाड़ियों की जानकारी प्राप्त की, यात्री सुविधाओं और स्वच्छता पर दिया जोर

नई दिल्लीः रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को रेलवे बोर्ड के वार रूम में आकर प्रयागराज क्षेत्र से चलाई जा रही नियमित एवं विशेष गाड़ियों के परिचालन से संबंधित पूर्ण जानकारी प्राप्त की. उन्होंने प्रयाग क्षेत्र के सभी स्टेशनों एवं सर्कुलेटिंग एरिया में उपलब्ध यात्री सुविधाओं के कुशल प्रबंधन करने संबंधी निर्देश सभी स्टेशन प्रबंधकों को दिए. साथ ही वार रूम में तैनात अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रयागराज क्षेत्र में लगाए गए सभी 1200 कैमरे के फीड की बारी-बारी से जांच करते रहें और आवश्यकतानुसार जरूरी कार्रवाई करें.

से भी पढ़ेः Silli : चहुंओर पूजी गई विद्या की देवी सरस्वती, भक्तिमय हुआ माहौल

ताकि प्रयाग क्षेत्र में संगम स्नान के लिए आने वाले यात्रियों और संगम स्नान के बाद वापस अपने-अपने शहर-गॉंव की ओर जाने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. उन्होंने स्टेशनों पर बनाए गए होल्डिंग एरिया की भी ऑनलाइन मॉनिटरिंग की और निर्देश दिया कि होल्डिंग एरिया की व्यवस्था को भी चुस्त दुरुस्त बनाए रखा जाए. कलर कोडेड होल्डिंग एरिया में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाने पर मेला स्पेशल विशेष गाड़ी का परिचालन करें.

Spread the love

Related Posts

Bahragora :चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट चढ़ा एक और चिराग, गलत इंजेक्शन से बहरागोड़ा के युवक की दर्दनाक मौत

बहरागोड़ा : झारखंड के ग्रामीण इलाकों में चरमराती स्वास्थ्य सेवाओं का खामियाजा एक बार फिर एक परिवार को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा है, जहाँ बहरागोड़ा के मौदा गाँव में…

Spread the love

Jamshedpur : 13वां हस्तकरघा दिवस 7 को, वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन कर रहा आयोजन,  राज्यपाल करेंगे उद्घाटन 

जमशेदपुर : वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाईजेशन के द्वारा 2014 में नई दिल्ली में पहली बार 7 अगस्त को हस्तकरघा दिवस मनाया गया था जिसके पश्चात् 2015 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time