Jamshedpur : जदयू के नवनियुक्त जिला-महानगर पदाधिकारियों, मोर्चा-प्रकोष्ठ अध्यक्षों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का परिचय सह सम्मान समारोह आयोजित

जनता से सीधा संवाद और समस्याओं के समाधान को संगठन की प्राथमिकता बनाए जदयू : सरयू राय

जमशेदपुर : जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नवनियुक्त जिला एवं महानगर पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षों, थाना अध्यक्षों तथा जिला कार्यकारिणी सदस्यों का परिचय सह सम्मान समारोह रविवार को बारीडीह स्थित जदयू कार्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों का अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ आम जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि जनता से संपर्क स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करना होना चाहिए।

श्री राय ने पदाधिकारियों से “संपर्क, समस्या एवं समाधान” के संकल्प को धरातल पर उतारने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच रहें, स्थानीय समस्याओं को चिह्नित करें और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों एवं प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करें। सरयू राय की सार्वजनिक गतिविधियों में भी जनसमस्याओं की जानकारी लेकर उनके समाधान की दिशा में पहल करने पर लगातार जोर दिया जाता रहा है।

उन्होंने समाज में बढ़ती सट्टेबाजी, नशाखोरी एवं विशेष रूप से ब्राउन शुगर जैसी नशीली गतिविधियों के प्रति भी सजग रहने का आह्वान किया। श्री राय ने आगामी 2 अक्टूबर को धालभूम क्लब, साकची में आयोजित होने वाले “सट्टा एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव पर विचार क्रांति सम्मेलन” में बड़ी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। इस अभियान के तहत स्थानीय स्तर पर लोगों एवं सामाजिक संगठनों को जोड़ने की पहल की जा रही है।

जदयू पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन को शहर से लेकर गांव तक मजबूत करने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से जनता के बीच जाने, स्थानीय समस्याओं की जानकारी लेने तथा संगठन का विस्तार करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि जदयू का संगठन तभी मजबूत होगा, जब उसके पदाधिकारी जनता के सुख-दुख में लगातार उनके साथ खड़े दिखाई देंगे। प्रत्येक पदाधिकारी को अपने क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर संगठन को बूथ एवं क्षेत्रीय स्तर तक मजबूत करने की दिशा में कार्य करना होगा।

जदयू जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने महानगर क्षेत्र के थाना अध्यक्षों एवं अन्य पदाधिकारियों को अक्टूबर के प्रथम सप्ताह तक संगठन विस्तार का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि महानगर के सभी क्षेत्रों में संगठन की सक्रियता बढ़ाने के साथ नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और पुराने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने, जनता के बीच सक्रिय रहने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन कुलविंदर सिंह पन्नू ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विनोद सिंह ने किया।

समारोह में जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, कुलविंदर सिंह पन्नू, एम. चंद्रशेखर राव, भास्कर मुखी, मनोरंजन महतो, दुर्गा राव, शेषनाथ पाठक, प्रवीण सिंह, नीरज सिंह, आकाश शाह, अमृता मिश्रा, ऊषा यादव, प्रेम सक्सेना, प्रकाश कोया, राजेश प्रसाद, विकास साहनी, राकेश कुमार, अर्जुन यादव, विनोद राय, बबलू कुमार, तारक मुखर्जी, चुन्नू भूमिज, शंकर कर्मकार, शमशाद खान, मुश्ताक अहमद, जितेंद्र सिंह, मनोज सिंह, संजीव सिंह, सुजीत झा, विनोद सिंह, निरंजन श्रीवास्तव, असीम पाठक, अभय सिंह, हरविंदर सिंह, दीपक गौड़, विकास कुमार, योगेंद्र किशोर सिंह, विजय सिंह, दिनेश कुमार सिंह, मृत्युंजय शर्मा, धनोज सिंह, धर्मेंद्र कुमार, अनिल कुमार ठाकुर, विनय कुमार सिन्हा, गणेश चंद्र, दिनेश्वर कुमार, अनिल पतर, बिजेंद्र सिंह, हितेश ठक्कर, त्रिलोचन सिंह, सुनील गुप्ता, राजेश बरनवाल, शम्भु झा, चंद्र किशोर, नीरज सिंह, दर्शन सिंह, मो. अनवर, अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में जदयू के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसे भी पढें : Jamshedpur : नदियों को मां कहते हैं, लेकिन हमने उन्हें मैला ढोने वाली मालगाड़ी बना दिया, नदियों में पहुंच रहा एंटीबायोटिक का जहर, विकास की नीति बदले सरकार : सरयू राय


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सड़क हादसे में मृत युवाओं के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री बन्ना एवं मेयर सुधा गुप्ता

जमशेदपुर : मरीन ड्राइव में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में असमय जान गंवाने वाले युवाओं के परिजनों से पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं सुधा गुप्ता ने मुलाकात कर गहरी संवेदना…

Spread the love

Jamshedpur : बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार का जदयू नेताओं ने किया स्वागत

जमशेदपुर : बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री एवं जदयू के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार के रविवार निजी दौरे पर जमशेदपुर पहुंचने पर जदयू पूर्वी सिंहभूम जिला एवं जमशेदपुर महानगर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time