Medinipur : मेदिनीपुर शहर में श्रद्धा के साथ याद किए गए राष्ट्रपिता गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री 

मेदिनीपुर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को मेदिनीपुर शहर में श्रद्धा के साथ दोनों महापुरुषों को याद किया गया। सामाजिक संगठन जंगलमहल पहल की पश्चिम मेदिनीपुर जिला शाखा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में गांधी और शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के तहत संगठन के सदस्य सुबह मेदिनीपुर शहर के गांधी मोड़ पहुंचे और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए। इसके बाद खाप्रेल बाजार स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

इस मौके पर संगठन के सदस्यों ने दोनों महापुरुषों के जीवन, विचार और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में सुब्रत महापात्र, स्वपन पड़िया, सुदीप कुमार खांड़ा, नरसिंह दाह, इंद्रदीप सिन्हा, सुमना घोष समेत संगठन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : Kolkata : दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पूजा में यात्रियों को नहीं होगी कोई दिक्कत, दक्षिण पूर्व रेलवे चलाएगा 19 जोड़ी स्पेशल ट्रेने, कोच की संख्या भी बढ़ेगी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : झाड़ग्राम में दुर्गा पूजा में टाइट रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, ‘दुर्गा सुरक्षा स्क्वाड’ का हुआऔपचारिक शुभारंभ

झाड़ग्राम : दुर्गापूजा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा को लेकर झाड़ग्राम जिला पुलिस ने कमर कस ली है। पूजा के दौरान महिलाओं को सुरक्षित और निडर माहौल देने के उद्देश्य…

Spread the love

Jamshedpur : पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर : गांधी जयंती के अवसर पर मानगो गांधी मैदान में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time