TATA MOTORS : इंजन डिवीजन, प्लांट वन व फाइव थाउजेंड विभाग में अध्यक्ष – महामंत्री का हुआ जोरदार स्वागत

जमशेदपुर : बोनस समझौते के उपरांत टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष एवं महामंत्री का स्वागत शनिवार को टाटा मोटर्स के इंजन डिवीजन, प्लांट वन तथा फाइव थाउजेंड विभाग में किया गया। शनिवार को प्रातः 9:30 बजे इंजन डिवीजन में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह का जोरदार स्वागत हुआ। अंगवस्त्र एवं फूलों का गुलदस्ता भेंटकर अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह का डिवीजन के कर्मचारियों द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान ट्रेनिंग के प्रशिक्षुओं ने भी अध्यक्ष एवं महामंत्री का स्वागत किया।
अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि आप सबों का स्नेह , प्यार और एकजुटता यूनियन को मजदूरहित में फैसले करने के लिए बाध्य करता है। यही कारण है संशय के बीच बोनस में भी अच्छा परिणाम निकलकर सामने आया । उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में मजदूर हित में और भी अच्छा तब होगा जब हम एकता बनाए रखेंगे।

महामंत्री आरके सिंह ने बोनस के बारीकियों को समझाया तथा कहा कि टाटा मोटर्स में 8000 हजार कर्मचारियों को बोनस का लाभ दिलाने के साथ नये बच्चों को कंपनी में प्रवेश का रास्ता निकाला गया है। आने वाले दिनों में हम और भी नये रास्ते बनाएंगे जब सब एक साथ और एकजुट रहेंगे। उन्होंने पूर्व के नेताओं पर कटाक्ष करते हुए भ्रमित करने वाले लोगों से सावधान रहने तथा नेतृत्व पर भरोसा करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान यूनियन मजदूरहित में ऐसे – ऐसे समझौते किए हैं कि कभी किसी मजदूर के साथ कोई अनहोनी हो जाए तो अब आंदोलन करने की जरूरत नहीं है।

उनके परिवार को किसी नेता के यहां चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। सिस्टम के तहत सारी सुविधाएं स्वत: मिलेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में बोनस का प्रतिशत और भी बढ़ेगा इसमें कोई दो राय नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कंपनी का टारगेट बहुत है । हम सबों को सुरक्षा और गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए उस टारगेट को अचीव करना है। ताकि प्रबंधन के समक्ष हम सही और उचित मांगों को समय पर रख सकें। यहां कार्यक्रम का संचालन उत्तम गुहा ने किया जबकि स्वागत भाषण सीके सिंह ने दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रबंधन के वरीय पदाधिकारी भी मौजूद थे।

बाद में प्लांट वन में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह का स्वागत हुआ। जहां भारी संख्या में मजदूर उपस्थित थे। यहां कार्यक्रम का संचालन अली राजा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन लखन पाल सिंह ने किया। बाद में फाइव थाउजेंड विभाग में भी अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद व महामंत्री आरके सिंह का स्वागत किया गया। यहां पगड़ी पहनाकर अध्यक्ष एवं महामंत्री का स्वागत किया गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : खासमहाल–गोविंदपुर सड़क का निर्माण शीघ्र पूरा कराने की मांग को लेकर भाजपा ने चलाया हस्ताक्षर अभियान


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : जितिया पर्व के दिन नदी में डूबी किशोरी के परिजनों से मिले  पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता 

    जमशेदपुर : जितिया पर्व के दिन स्वर्णरेखा नदी में हुए दर्दनाक हादसे की खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री बन्ना…

    Spread the love

    Bahragora : सांसद प्रतिनिधि और ठेकेदार के बीच कार्यस्थल पर जमकर हंगामा, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के निर्देश पर काम बंद

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मौदा पंचायत के बहादुरपुर चौक से उड़िया स्कूल तक ₹37,23,537 की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क के निर्माण को लेकर रविवार को उस वक्त…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time