बहरागोड़ा : सुवर्णरेखा नदी के विकराल रूप से तालटिकरी, महुलडांगरी और नटा पाल के किसानों पर मंडराते आर्थिक संकट को देखते हुए जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो की पहल पर सांसद प्रतिनिधि कुमार गौरव पुष्टि की अगुवाई में लघु सिंचाई विभाग ने मंगलवार को प्रभावित इलाकों का दौरा किया।वहीं हर साल बरसात के मौसम में 20 से 25 फीट कृषि भूमि नदी में समा जाने और लगभग 3 किलोमीटर के दायरा प्रभावित होने से त्रस्त ग्रामीणों ने टीम के सामने अपना दर्द साझा किया, जिसके बाद कनीय अभियंता प्रशांत कुमार ने प्रभावित जमीन की नापी कर जल्द बोल्डर पिचिंग का प्रपोजल बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजने का भरोसा दिलाया। निरीक्षण के दौरान खुद सांसद विद्युत वरण महतो ने दूरभाष पर कनीय अभियंता से पूरी रिपोर्ट लेते हुए निर्देश दिए कि किसानों की आजीविका बचाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर अविलंब विभागीय कार्रवाई शुरू की जाए। इसके साथ ही अधिकारियों ने फसलों के परिवहन में रोड़ा बन रही जर्जर सड़क की स्थिति का भी जायजा लिया और जल्द ही सड़क जीर्णोद्धार के लिए ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में राहत की उम्मीद जगी है।
इसे भी पढ़ें : Jadugora : यूसीआईएल के स्थापना का 60 वर्ष पूरा, डायमंड जुबली पर कंपनी के विस्तारीकरण व निवेश पर हुई चर्चा
There is no ads to display, Please add some


















































