हलुदबनी में बड़ी घटना टली, बिजली विभाग की लापरवाही उजागर

बाल बाल बचे राहगीर, लोगों में नाराजगी

जमशेदपुर : परसुडीह थानांतर्गत हल्द्वानी नमोटोला में बुधवार को बड़ी घटना टल गई। बगैर आंधी एवं वर्षा के एक बिजली का पोल चालू लाइन में धाराशाई हो गया। घटना के समय एक दो लोग उस रास्ते से गुजर रहे थे। लेकिन वे चपेट में आने से बाल बाल बच गए। यह घटना बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही को दर्शाती है। हल्द्वानी के नामोटोला क्षेत्र के निवासियों ने पोल जर्जर होने की शिकायत विभाग से कई बार की थी। लेकिन विभाग बेपरवाह रहा। बार-बार शिकायत करने के बावजूद बिजली का खराब पोल नहीं बदला गया। इसके परिणामस्वरूप, बिजली का पोल चालू लाइन में गिर गया।

इसे भी पढ़ें: जादूगोड़ा में अटल बिहारी बाजपेई की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई

घटना के बाद बिजली विभाग का लाइनमैन मौके पर पहुंचा। उसने तुरंत लाइन काटी और पोल को हटाने की कार्रवाई शुरू की।यह मामला न केवल विभागीय लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि यह भी संकेत देता है कि बुनियादी ढांचे की समय पर मरम्मत और रखरखाव कितना महत्वपूर्ण है। स्थानीय नागरिकों ने विभाग से मांग की है कि ऐसे मामलों में समय पर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Spread the love
  • Related Posts

    Jadugora : पर्यावरण चेतना केन्द्र बड़ा सिकदी में उल्लास के साथ मनाया गया बिरसा मुंडा की शहादत दिवस

    जल, जंगल व जमीन बचाने के लिए बिरसा मुंडा ने किया था संघर्ष : सिदेश्वर सरदार जादूगोड़ा : पर्यावरण चेतना केन्द्र बड़ा सिकदी में बिरसा मुंडा की 126 वां शहादत…

    Spread the love

    Jamshedpur : झामुमो मानगो नगर समिति ने भगवान बिरसा मुंडा को शहादत दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    जमशेदपुर : झामुमो मानगो नगर की ओर से धरती आवा वीर शहिद बिरसा मुंडा जी के शहादत दिवस पर साकची एवं भुइंयाडीह में उनके मूर्ति पर फूल माला चढ़ा कर…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time