झाड़ग्राम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर झाड़ग्राम स्टेडियम में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का बड़ी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया।
कार्यक्रम में कृषि मंत्री अमिय किस्कू, जिलाधिकारी आकांक्षा भास्कर, पुलिस अधीक्षक मानव सिंगला, विधायक लक्ष्मीकांत साउ और विधायक प्रणथ टुडू सहित जिला प्रशासन के अधिकारी एवं अन्य विशिष्ट लोग मौजूद रहे।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से जुड़े जनसेवा के संदेश को लोगों तक पहुंचाना और सेवा गतिविधियों को गति देना है। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, जनकल्याण और सेवा भावना को केंद्र में रखा गया।
प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने के लिए स्टेडियम में लोगों की मौजूदगी रही। आयोजकों के अनुसार, ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के जरिए जनसेवा से जुड़े कार्यों को समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : Jhargram : सेवा संकल्प अभियान के तहत नयाग्राम में भाजपा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर
There is no ads to display, Please add some


















































