Jamshedpur : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा पर देश को गर्व –  काले

जमशेदपुर महानगर द्वारा “विकसित भारत संकल्प यात्रा“ के गरिमामय आयोजन में शामिल हुए अमरप्रीत सिंह काले

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा “सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रनिर्माण के 25 वर्ष” के तहत “विकसित भारत संकल्प सभा” का आयोजन साकची स्थित बोधि मैदान, राजेंद्र विद्यालय के पास किया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले शामिल हुए।

कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री की 25 वर्षों की सेवा एवं राष्ट्रनिर्माण की यात्रा को स्मरण करते हुए विकसित भारत @2047 के निर्माण में जनभागीदारी का संकल्प लेना तथा “सेवा ज्योति यात्रा” के माध्यम से सेवा और राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाना था।

प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए श्री काले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक की उनकी यात्रा सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणादायी यात्रा है।

उन्होंने प्रधानमंत्री जी के “WE WILL DO IT” के संदेश को देशवासियों के लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि जमशेदपुर और पूरे झारखंड की जनता की ओर से हम विकसित भारत के निर्माण में पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लेते हैं। श्री काले ने भगवान बिरसा मुंडा से प्रधानमंत्री पर अपना आशीर्वाद बनाए रखने तथा बाबा बैद्यनाथ से विकसित भारत के संकल्प की सफलता के लिए प्रार्थना की।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उडिपी रेस्टोरेंट गोलीकांड 8 अपराधी गिरफ्तार, दो पिस्टल और कारतूस बरामद; पुलिस से सर्विस रिवॉल्वर छीनकर भागने की कोशिश के दौरान हुई मुठभेड़


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur  : 301 नगाड़ों की गूंज के साथ शुरू हुआ ‘संवाद-2026’, 23 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 2500 जनजातीय कलाकारों का जुटान

गोपाल मैदान में टाटा स्टील फाउंडेशन के 13वें राष्ट्रीय जनजातीय सम्मेलन का शुभारंभ जावा के अनावरण के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय आयोजन आदिवासी कला, संस्कृति, परंपरा और पारंपरिक ज्ञान…

Spread the love

Jamshedpur : महाकाल बॉयज क्लब ने छठ महापर्व पर लगाया सेवा शिविर, व्रतियों की सेवा कर निभाया सेवा धर्म

जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर महाकाल बॉयज क्लब, भुइयांडीह के सदस्यों ने ‘सेवा परमो धर्मः’ को सार्थक करते हुए छठ व्रतियों एवं आमजन के लिए भुइयांडीह गोल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time