बहरागोड़ा : प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में मंगलवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई तथा प्रशासनिक उपेक्षा और वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए CDPO को एक ज्ञापन सौंपा गया।वहीं ज्ञापन के माध्यम से वक्ताओं ने कहा कि विभाग द्वारा पिछले कई महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है, साथ ही पोषाहार राशि, मोबाइल फोन रिचार्ज और केंद्रों के संचालन के वास्ते भवन का किराया भी लंबित पड़ा है, जिससे उनके समक्ष घर चलाना और केंद्रों का संचालन करना बेहद मुश्किल हो गया है।साथ ही सेविकाओं ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय के भीतर इन मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की गई, तो वे 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगी, जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान बिणा रानी दास, वनालता सेनापति, कारमी सोरेन, लक्ष्मी टूटू, सिंगो हेंब्रम, पारुल प्रधान, तृप्ति मन्ना, सुमित्रा साऊ, जयंती साऊ, भारती सिंह, छवि रानी दे और रीना नायक सहित बड़ी संख्या में प्रखंड भर की सेविकाएं और सहायिकाएं मौजूद रहीं।
There is no ads to display, Please add some


















































