Potka : चाकड़ी में बाल संरक्षण एवं सुरक्षा को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन, विद्यालयों में बाल संरक्षण समितियों को सक्रिय बनाने पर जोर 

पोटका : सामाजिक संस्था युवा, जमशेदपुर एवं प्रतिज्ञा, रांची के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को पोटका प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, चाकड़ी में बाल संरक्षण एवं सुरक्षा को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में बाल संरक्षण समितियों के गठन और उन्हें सक्रिय बनाने पर जोर दिया गया।

कार्यशाला में शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों को बाल अधिकारों के प्रति जागरूक करने, संवेदनशील मामलों की पहचान तथा समय पर आवश्यक हस्तक्षेप सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। बच्चों के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक एवं भेदभावमुक्त वातावरण बनाने की आवश्यकता भी बताई गई।

प्रतिज्ञा संस्था के पीयूष सेनगुप्ता ने कहा कि प्रत्येक बच्चे के अधिकारों एवं सुरक्षा की रक्षा के लिए विद्यालयों को जागरूक और जिम्मेदार बनाना जरूरी है। चाकड़ी पंचायत की मुखिया संगीता सरदार एवं प्रधानाध्यापिका जोबा सोरेन ने भी बाल संरक्षण समितियों को सक्रिय बनाने पर बल दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा संस्था के चाँदमनी, चंद्रकला, अवंती, अरूप एवं किरण का योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें : Potka: पोटका प्रखंड सह अंचल कार्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, लेटलतीफ अधिकारियों-कर्मचारियों पर भड़के, मुख्य द्वार पर कुर्सी लगाकर घंटों बैठे


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : वेटरन सेलर्स फोरम से जुड़ें पूर्व नौसैनिक : सुशील कुमार सिंह

जमशेदपुर : भारतीय नौसेना ने वेटरन सेलर्स फोरम की एजीएम-सीजीएम पूर्वी कमान विशाखापत्तनम में आयोजित किया। जिसमें भारत के सभी राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ साथ नौसेना के सभी कल्याणकारी…

Spread the love

Jamshedpur : डिमना में कचरा डंपिंग यार्ड से लोग परेशान, दुर्गंध से जीना मुहाल; स्थानीय लोगों ने बंद कराया प्रवेश द्वार

एनएच-33 के किनारे वर्षों से हो रहा कचरा डंप, प्रदूषण और जलस्तर दूषित होने की आशंका से लोगों में आक्रोश; कचरा वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए संभाला मोर्चा जमशेदपुर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time