Jamshedpur : परसुडीह में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री और सेवन के आरोप में पांच गिरफ्तार

प्रखंड कार्यालय के पीछे अनाज गोदाम के पास पुलिस ने की छापेमारी, पांचों के पास से 15.76 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ बरामद; मंजित नामक युवक से मादक पदार्थ मिलने की बात कही

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के परसुडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री और सेवन की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से अलग-अलग कागज की पुड़ियों में रखा ब्राउन शुगर जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है, जबकि मामले में शामिल अन्य संदिग्धों की तलाश में छापेमारी जारी है।

पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि परसुडीह थाना क्षेत्र में ब्लॉक के पीछे स्थित अनाज गोदाम के पास पांच व्यक्ति ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री और सेवन कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया और मामले के सत्यापन तथा आवश्यक कार्रवाई के लिए छापेमारी टीम का गठन किया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने गौतम कुमार सिंह (28), शिवम कुमार सिंह (19), सूरज कुमार तिवारी (25), अमरजीत कुमार सिंह (23) और अजय यादव (37) को पकड़ा। इनमें पहले चार आरोपी परसुडीह थाना क्षेत्र के गदड़ा के अलग-अलग इलाकों के निवासी हैं, जबकि अजय यादव छोटा गोविंदपुर का रहने वाला है।

पांचों के पास से अलग-अलग मात्रा में बरामदगी

पुलिस की तलाशी में गौतम कुमार सिंह के पास से 12 बैंगनी रंग की कागज की पुड़ियों में 1.68 ग्राम, शिवम कुमार सिंह के पास से 15 सादे कागज की पुड़ियों में 3.66 ग्राम, सूरज कुमार तिवारी के पास से 22 रंगीन कागज की पुड़ियों में 4 ग्राम, अमरजीत कुमार सिंह के पास से 17 रंगीन कागज की पुड़ियों में 3.18 ग्राम और अजय यादव के पास से 14 सफेद कागज की पुड़ियों में 3.24 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, बरामद पदार्थ का कुल वजन कागज सहित 15.76 ग्राम है।

मंजित से ब्राउन शुगर मिलने की बात कही

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान पकड़े गए लोगों ने बताया कि परसुडीह निवासी उनका दोस्त मंजित उन्हें ब्राउन शुगर लाकर देता था। पुलिस इस संबंध में आगे की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

परसुडीह थाना प्रभारी राजेन्द्र कुमार मुंडा के लिखित बयान के आधार पर परसुडीह थाना कांड संख्या 107/2026, दिनांक 16 अक्टूबर 2026 दर्ज किया गया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 17(ए), 21(ए), 22(ए) और 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : दुर्गा पूजा से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पिस्टल के साथ शातिर अपराधी सुकू कर्मकार हुआ गिरफ्तार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur :  NTTF गोलमुरी में कर्मचारियों के समर्पण और योगदान को मिला सम्मान

निष्ठा, कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट सेवाओं की हुई सराहना; सकारात्मक कार्य-संस्कृति को सुदृढ़ करने की पहल जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ आर.डी. टाटा तकनीकी संस्थान एव टाटा स्टील फाउंडेशन में संस्थान…

Spread the love

Jamshedpur : मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रों को रक्तदान एवं थैलेसीमिया जागरूकता का दिया गया प्रशिक्षण

जमशेदपुर : मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर में वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन, झारखंड एवं थैलेसीमिया सोसाइटी ऑफ जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में एमबीबीएस छात्रों के नए बैच के लिए रक्तदान…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time