पोटका : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) एवं जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मानसिक रोगियों के लिए एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक कुमार गिरी एवं पवन कुमार ने मरीजों की जांच की तथा उन्हें एक माह की दवा निःशुल्क उपलब्ध कराई। शिविर में कुल 33 मरीजों की जांच कर उन्हें दवा दी गई। इस दौरान मरीजों को नियमित उपचार कराने और निर्धारित समय पर शिविर में पहुंचने की सलाह दी गई। शिविर का अगला आयोजन 17 नवंबर को होगा। मरीजों एवं चिकित्सकों की सहायता के लिए डालसा के पीएलवी चयन कुमार मंडल, डोबो चकिया, छाकु माझी, ललिता पुरान, मीरा मंडल, कुरुमीता मुर्मू, राजेश माहली एवं गौतम सरदार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


















































