Jadugora : हितकू में रात्रि रक्त सर्वेक्षण शिविर, 300 लोगो के रक्त नमूने संग्रहित

जादूगोड़ा : जुगसलाई प्रखंड के हितकू पंचायत अंतर्गत केड़ो गांव में स्वास्थ्य विभाग एवं पीरामल फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से तीन दिवसीय रात्रि रक्त सर्वेक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान कुल 300 रक्त नमूने संग्रहित किए गए। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य फाइलेरिया के सूक्ष्म परजीवियों की पहचान करना तथा क्षेत्र में संक्रमण की वास्तविक स्थिति का आकलन करना है।

कार्यक्रम का उद्घाटन हितकू पंचायत की मुखिया पलटन मुर्मू एवं ग्राम प्रधान शंकर हेम्ब्रम ने किया। इस अवसर पर मुखिया पलटन मुर्मू ने सबसे पहले स्वयं रक्त जांच कराकर ग्रामीणों को भी जांच के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।

शिविर में ग्रामीणों को रात्रि रक्त सर्वेक्षण के महत्व तथा फाइलेरिया की जांच, बचाव और रोकथाम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग एवं पीरामल फाउंडेशन की इस संयुक्त पहल का उद्देश्य क्षेत्र में फाइलेरिया संक्रमण की पहचान कर बीमारी की रोकथाम एवं नियंत्रण के प्रयासों को प्रभावी बनाना है।
कार्यक्रम की अगुवाई जुगसलाई के प्रभारी डॉ. मृत्युंजय धवरिया ने की। वहीं, पीरामल फाउंडेशन की ओर से आर. अंजलि ने सक्रिय भूमिका निभाई।
अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग के एसआई संतोष, एसडब्ल्यू महेश, लैब टेक्नीशियन भूतनाथ महतो, एमपीडब्ल्यू कौशल, मनीष, उमाकांत, सुनील, आदर्श तथा सहिया साथी आरती हांसदा, गंगामणि हेम्ब्रम और रानी कर्मकार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें : Potka : कोवाली में तीन सड़क दुर्घटनाओं में छह घायल, एक की हालत गंभीर, MGMCH रेफर


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : महाष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सुबह चार बजे से ही पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे श्रद्धालु पोटका : महाष्टमी के अवसर पर सोमवार को हल्दीपोखर सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के पूजा पंडाल में मां दुर्गा…

Spread the love

Jhargram : कोलकाता चोरबागान घटना के बाद सतर्क पुलिस प्रशासन  सतर्क, गोपीबल्लभपुर में दुर्गापूजा पंडालों की सुरक्षा और निगरानी बढ़ी

झाड़ग्राम : कोलकाता चोरबागान घटना के बाद सतर्क पुलिस प्रशासन ने गोपीबल्लभपुर में दुर्गापूजा पंडालों की सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time