जमशेदपुर : सुंदर नगर दुर्गा पूजा समिति की ओर से विजयदशमी के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। सुबह 9 बजे से ही मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन की पूजा शुरू हो गई। वहीं, सुबह से ही पंडाल में सिंदूरदान के लिए महिलाओं की लंबी कतार लगी हुई है। इस दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
सुबह 10 बजे के बाद से सिंदूरदान की प्रक्रिया लगातार जारी है। विजयदशमी के अवसर पर समिति की ओर से विशेष रूप से रामगढ़ का बाजा झांकी के साथ बुलाया गया है, जो विसर्जन जुलूस का मुख्य आकर्षण रहेगा।
समिति के अनुसार, दोपहर 2 बजे भव्य विसर्जन जुलूस निकाला जाएगा। इसको लेकर स्थानीय निवासियों और पूजा समिति के सदस्यों में उत्साह का माहौल है।
इस संबंध में समिति के अध्यक्ष भीमसेन शर्मा, महासचिव सुनील झा और दिनेश शाह ने जानकारी दी।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बर्मामाइंस में अवैध हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार, दो देसी पिस्टल बरामद
There is no ads to display, Please add some

















































