पटना : जनता दल यूनाइटेड ( JDU ) के शीर्ष नेतृत्व से बगावत मोकामा के विधायक अनंत सिंह को भारी पड़ गया। पार्टी ने उन्हें तथा उनकी पत्नी नीलम देवी को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया साथ ही दोनों की प्राथमिक सदस्यता भी रद्द कर दी। इस संबंध में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कार्यालय आदेश जारी कर दिया। आदेश में विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने की अनुशंसा भी विधानसभा अध्यक्ष से की गई है।
हालांकि, पार्टी से निष्कासन और विधानसभा की सदस्यता समाप्त होना अलग-अलग विषय हैं। अनंत सिंह की विधायकी पर अंतिम निर्णय विधानसभा अध्यक्ष को नियमानुसार लेना होगा।
जदयू ने अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के खिलाफ भी कार्रवाई की है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने उनकी प्राथमिक सदस्यता समाप्त करते हुए उन्हें भी छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।
विधान परिषद चुनाव के दौरान अनंत सिंह और जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार के बीच तल्खी सामने आई थी। अनंत सिंह ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के प्रत्याशी अनुज कुमार सिंह का समर्थन किया था।
इसके बाद से ही जदयू में उनके खिलाफ कार्रवाई की अटकलें लगाई जा रही थीं। पार्टी के इस फैसले के बाद अब अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता को लेकर आगे की प्रक्रिया पर नजर रहेगी।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा स्टील यूआईएसएल ने बिष्टुपुर में RRR सेंटर का किया उद्घाटन, पुरानी वस्तुओं को मिलेगा नया जीवन
There is no ads to display, Please add some


















































