Jhargram : सीआरपीएफ की 184 बटालियन ने जीता तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता-2026 का खिताब 

झाड़ग्राम : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 184 बटालियन ने झाड़ग्राम मुख्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता-2026 का खिताब जीत लिया। फाइनल में टीम ने समूह केंद्र सिलीगुड़ी को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की।

पश्चिम बंगाल सेक्टर के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में 167 बटालियन, 184 बटालियन तथा समूह केंद्र दुर्गापुर और सिलीगुड़ी की टीमों ने हिस्सा लिया। मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमखम, फुर्ती और टीम भावना का प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में पुलिस उप महानिरीक्षक (परिचालन), मेदिनीपुर मनोज कुमार ने कहा कि खेल शारीरिक दक्षता बढ़ाने के साथ अनुशासन, नेतृत्व और आत्मविश्वास विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसी प्रतियोगिताएं जवानों का मनोबल बढ़ाने और विभिन्न इकाइयों के बीच सौहार्द मजबूत करने में सहायक होती हैं।

कार्यक्रम में 184 बटालियन के कमांडेंट प्रवीण कुमार त्रिपाठी सहित अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। पश्चिम बंगाल पुलिस की बैंड पार्टी तथा झाड़ग्राम रेलवे और आर.एन.सी.ए.ए. के रेफरी भी आयोजन का हिस्सा रहे।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : जनजातीय समुदाय को हर सप्ताह उपलब्ध करायी जाएगी पोषण किट, पारदर्शिता के लिए बायोमेट्रिक तरीके से होगा सत्यापन : शुभेंदु अधिकारी 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बारीनगर में फुटबॉल का रोमांच, विधायक संजीव सरदार ने किया आठवीं चैंपियंस ट्रॉफी का शुभारंभ

झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों की 32 टीमें मैदान में, विधायक बोले- प्रतिभा दिखाइए, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने वाले खिलाड़ियों के साथ खड़ी है सरकार जमशेदपुर :  टेल्को के बारिनगर में…

Spread the love

Jadugora :  फिट इंडिया फ्रीडम रन का हुआ आयोजन, CISF जवानों ने लगाई दौड़

जादूगोड़ा : गृह मंत्रालय के निर्देश पर यूसिल की सुरक्षा में जुटी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने इंस्पेक्टर पवन कुमार व बलविंदर सिंह की अगुवाई में शनिवार को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time