Jamshedpur : DSP (L & O ) ने बैंकों में जाकर परखी सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी, अलार्म और सुरक्षा व्यवस्था जांची

खासमहल केनरा बैंक, बाजार समिति परिसर स्थित  SBI और इंडियन बैंक में ब्रांच मैनेजर से हासिल की जानकारी

जमशेदपुर : शहर में लगातार हो रही चोरी और अपराध की घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। इसी के तहत बुधवार को डीएसपी (विधि व्यवस्था) सुमित कुमार के नेतृत्व मे परसुडीह थाना क्षेत्र में स्थित बैंकों का औचक निरीक्षण किया गया।

डीएसपी सुमित कुमार, परसुडीह थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार मुंडा, सब इंस्पेक्टर रितेश कुमार सबसे पहले खासमहल केनरा बैंक, उसके बाद बाजार समिति परिसर स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और इंडियन बैंक शाखा का निरीक्षण किया। इस दौरान बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े हर पहलू को बारीकी से परखा गया।

निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, उसकी रिकॉर्डिंग अवधि और फुटेज की गुणवत्ता की जांच की गई। सुरक्षा अलार्म सिस्टम को मौके पर बजाकर देखा गया। साथ ही बैंक भवन की मजबूती, लॉकर रूम और सुरक्षा गार्डों की मुस्तैदी का भी जायजा लिया गया।

डीएसपी सुमित कुमार ने सभी बैंक प्रबंधकों को सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बैंक की सुरक्षा में कोताही पाए जाने पर संबंधित बैंक प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बैंक में तैनात गार्डों को भी हमेशा सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा। इस अचानक निरीक्षण के बाद बैंक कर्मियों में हड़कंप मचा रहा, वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी जागरूकता देखी गई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में अवैध पटाखा दुकान संचालकों पर होगी कानूनी कार्रवाई, बिना लाइसेंस कारोबार करने वालों को SDO ने चेताया


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उपायुक्त ने जनशिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

जमशेदपुर : समाहरणालय में आयोजित जनशिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं…

Spread the love

Jamshedpur : पेयजलापूर्ति हेतु सरयू राय से मिले जोजोबेड़ा के निवासी, जलापूर्ति बहाल करवाने की मांग की 

सरयू राय ने उपायुक्त और जुस्को महाप्रबंधक से की बात, कहा जिन घरों में कनेक्शन है, वहां भी नहीं आ रहा पानी जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time