Jamshedpur : उपायुक्त ने जनशिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

जमशेदपुर : समाहरणालय में आयोजित जनशिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं से संबंधित ज्ञापन एवं आवेदन प्रस्तुत कर उनके समाधान की मांग की। जनशिकायत निवारण दिवस में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, सड़क निर्माण एवं मरम्मत, जर्जर पुलिया की मरम्मत, भूमि विवाद, जमीन की मापी एवं सीमांकन, संपत्ति पर अवैध कब्जा, आर्म्स लाइसेंस, पटाखा लाइसेंस निर्गत करने, नक्सली हिंसा में मारे गए व्यक्ति के आश्रित को नौकरी उपलब्ध कराने तथा जरूरतमंदों को आवास उपलब्ध कराने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

इसके अतिरिक्त राशन कार्ड में नाम जोड़ने एवं सुधार करने, पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, पारिवारिक विवाद, जमीन के दाखिल-खारिज, भूमि अभिलेखों में सुधार, अतिक्रमण हटाने, पेयजल की उपलब्धता, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, सामाजिक सुरक्षा पेंशन की स्वीकृति एवं लंबित भुगतान तथा अन्य जनसमस्याओं से संबंधित मामलों को भी उपायुक्त के संज्ञान में लाया गया।

उपायुक्त ने प्राप्त आवेदनों के आलोक में संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आवेदन पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए मामले की जांच कर नियमानुसार समाधान सुनिश्चित किया जाए। जिन मामलों में स्थल निरीक्षण अथवा अन्य विभागों के साथ समन्वय की आवश्यकता है, उनमें आवश्यक कार्रवाई करते हुए आवेदकों को राहत प्रदान करने की दिशा में पहल करें।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जनशिकायतों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं हो तथा पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए। जिला प्रशासन आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। सभी संबंधित पदाधिकारी जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देते हुए संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करें।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पेयजलापूर्ति हेतु सरयू राय से मिले जोजोबेड़ा के निवासी, जलापूर्ति बहाल करवाने की मांग की 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur  : 301 नगाड़ों की गूंज के साथ शुरू हुआ ‘संवाद-2026’, 23 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 2500 जनजातीय कलाकारों का जुटान

गोपाल मैदान में टाटा स्टील फाउंडेशन के 13वें राष्ट्रीय जनजातीय सम्मेलन का शुभारंभ जावा के अनावरण के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय आयोजन आदिवासी कला, संस्कृति, परंपरा और पारंपरिक ज्ञान…

Spread the love

Jamshedpur : महाकाल बॉयज क्लब ने छठ महापर्व पर लगाया सेवा शिविर, व्रतियों की सेवा कर निभाया सेवा धर्म

जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर महाकाल बॉयज क्लब, भुइयांडीह के सदस्यों ने ‘सेवा परमो धर्मः’ को सार्थक करते हुए छठ व्रतियों एवं आमजन के लिए भुइयांडीह गोल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time