पोटका : तारा पब्लिक स्कूल, हाता में शनिवार को अंतर-सदनीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में लड़कों के लिए क्रिकेट और लड़कियों के लिए कबड्डी का आयोजन हुआ।
क्रिकेट में शहीद भगत सिंह सदन ने विजेता का खिताब जीता। चयन मंडल को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। वहीं, कबड्डी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस सदन विजेता रहा। बेबी शांति टुडू को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला।
विद्यालय की निदेशिका पूनम लाल ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेलकूद से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। प्रधानाचार्य कमलेश मिश्रा ने भी विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मिहिर गोप ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अंबुज प्रमाणिक ने किया। मौके पर अर्जुन झा, पानमुनी भूमिज, निकिता गोप, अनुपमा मंडल, सुषमा मंडल, नमिता सिंह सरदार, रिया मोदक सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Potka : जामदा में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू, 30 से होगा कथा का वाचन
There is no ads to display, Please add some

















































