Jamshedpur : महाकाल बॉयज क्लब ने छठ महापर्व पर लगाया सेवा शिविर, व्रतियों की सेवा कर निभाया सेवा धर्म

जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर महाकाल बॉयज क्लब, भुइयांडीह के सदस्यों ने ‘सेवा परमो धर्मः’ को सार्थक करते हुए छठ व्रतियों एवं आमजन के लिए भुइयांडीह गोल चक्कर पर सेवा शिविर का आयोजन किया।

ज्ञात हो कि महाकाल बॉयज क्लब, भुइयांडीह के सदस्य अपने निजी सामर्थ्य के अनुसार हर वर्ष भुइयांडीह गोल चक्कर पर सेवा शिविर का आयोजन करते आ रहे हैं। जिसमें छठ व्रतियों एवं आमजन के लिए अल्पाहार, पूजन सामग्री वितरण एवं सहायता शिविर की सुविधाएं उपलब्ध रहती हैं।

इस वर्ष भी क्लब के सभी सदस्यों द्वारा सेवा शिविर आयोजित कर सभी छठ व्रतियों एवं आमजनों के लिए सेवा धर्म पूर्ण किया गया। छठ महापर्व के 15 नवंबर संध्या अर्घ्य एवं 16 नवंबर उषा अर्घ्य के समय भुइयांडीह गोलचक्कर स्थित शिविर के माध्यम से सभी छठ व्रतियों एवं आमजनों की सेवा कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए क्लब के सदस्य आने वाले वर्षों में इसे वृहद पैमाने पर आयोजित करने पर विचार-विमर्श कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Muri : उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ आस्था का महापर्व छठ, मुरी स्वर्णरेखा घाट पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur  : 301 नगाड़ों की गूंज के साथ शुरू हुआ ‘संवाद-2026’, 23 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 2500 जनजातीय कलाकारों का जुटान

गोपाल मैदान में टाटा स्टील फाउंडेशन के 13वें राष्ट्रीय जनजातीय सम्मेलन का शुभारंभ जावा के अनावरण के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय आयोजन आदिवासी कला, संस्कृति, परंपरा और पारंपरिक ज्ञान…

Spread the love

Muri : उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ आस्था का महापर्व छठ, मुरी स्वर्णरेखा घाट पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

मुरी : उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद आस्था का महापर्व छठ संपन्न हो गया। घाट पर ही प्रसाद का वितरण किया गया। मुरी स्वर्णरेखा नदी छठ घाट…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time