Breaking News: पोटका में दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में पांच लोग घायल,दो की स्थिति गंभीर

 

पोटका: पोटका थाना क्षेत्र के हैंसलबिल कुदादा मुख्य सड़क पर मंगलवारको देर शाम को हैंसलबिल तालाब के समीप दो बाइकों के बीच आमने-सामने की सीधी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि इस टक्कर में दो बाइकों में सवार पांच लोग घायल हो गए. जिसमें से दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. वहीं घटना की सूचना समाजसेवी किशन गुप्ता को मिली. सूचना मिलते ही तुरंत किशन गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचे एवं पोटका थाना को घटना की सूचना दी. सभी घायलों को पुलिस जीप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोटका ले जाया गया, जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया. वहीं दो की स्थिति गंभीर थी जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर भेज दिया गया. वहीं घायलों में लखन,ठाकुरा मुर्मू, गोसाई सोरेन तथा अखिलेश शर्मा एवं अमन शर्मा मानगो निवासी शामिल हैं. जबकि लखन एवं ठाकुर मुर्मू की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एमजीएम रेफर कर दिया गया.

इसे भी पढ़ेः Breaking News: धतकीडीह में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कमरे का सामान जलकर हुआ खाक

Spread the love

Related Posts

Potka : गंगाडीह में अष्टम पहर हरिनाम संकीर्तन का भव्य शुभारंभ, भक्तिमय हुआ वातावरण

पोटका : गंगाडीह गांव में अष्टम पहर हरिनाम संकीर्तन का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं सहित ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे गांव…

Spread the love

Bahragora : माँ मंगला उषा पूजा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में दिखा भक्ति का उत्साह

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के परुलिया, कुम्हारडुबी, पारुलिया सहित कई गांव में मंगलवार को माँ मंगलाउषा पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं का अपार जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिससे पूरा क्षेत्र…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time