जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन गोलचक्कर संकटा सिंह पेट्रोल पंप के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि युवक बर्मामाइंस से हरहरगुड्डू अपने घर जा रहा था. टेलर की चपेट में आने से युवक की बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.वहीं युवक आदित्यनाथ सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोग ने वाहन चालक को पकड़ लिया. सूचना पर बागबेड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. घायल युवक को टीएमएच में भर्ती कराया गया. युवक के पिता होमगार्ड पुलिसकर्मी है. वर्तमान में पीसीआर ड्राइवर के तौर पर मानगो थाना क्षेत्र में कार्यरत है. सूचना पर मिलने पर पिता सनातन समेत अन्य पुलिसकर्मी टीएमएच पहुंचे.जहां युवक फिलहाल खतरे से बाहर है.
इसे भी पढ़ेः Breaking News: पोटका में दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में पांच लोग घायल,दो की स्थिति गंभीर




















































